फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की सबसे बकवास और बेकाम की चीजें, फिर भी सबसे महंगी

Mon, 18 Apr 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
बकवास पर महंगी चीजें - फोटो : oddee
क्या आपको पता है कि जानवर भी उल्टी करते हैं? अगर ना पता हो तो जानिए व्हेल की उल्टी के बारे में। इस आदमी के हाथों में ये गोल चीज देख रहे हैं? ये व्हेल की उल्टी है। एक बीच में घूमते हुए लैंकाशायर के एक कपल को ये मिली। इस चीज को एम्बरग्रिस भी कहते हैं। लगभग दो किलो का ये गोला इस कपल ने मार्केट में 46 लाख रुपयों में बेचा। हैरत होगी जानकर कि व्हेल की उल्टी से परफ्यूम बनाया जाता है।
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

2 of 10
- फोटो : oddee
जानिए कजू मारजू के बारे में। कजू मारजू चीज होता है जिसमें कीड़े लग चुके होते हैं। कीड़े लगे मक्‍खन को आप खाएंगे कभी? लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसकी मांग है। इसके 45 ग्राम का टुकड़ा साढ़े छह हजार तक मिलता है।
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

3 of 10
- फोटो : oddee
औरतें भी अपनी त्वचा को जवां रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती? और इसमें कुछ गलत भी नहीं। लेकिन क्या जानते हैं कि कई अमीर औरतें भेड़ के प्लेसेंटा का फेसपैक लगवाती हैं? किम कारदाशियां से लेकर विक्टोरिया बैकहम सभी इस पैक को लगवाती हैं। इसकी कीमत 33 हजार रुपयों तक है।
 

बकवास पर महंगी चीजें

4 of 10
- फोटो : oddee
दुनिया की सबसे महंगी कॉफी पता है कौन सी है? कोपी लुवाक। इस कॉफी की खासियत ये है कि जब इसके बीन्स पेड़ से गिरते ‌हैं तब इंडोनेशियाई सिवेट बिल्लियां इन्हें खाते हैं और इन पर मलत्याग भी करते हैं। माना जाता है ‌बिल्लियों के इस काम के बाद कॉफी के बीन्स में अलग सी लज्जत आ जाती है। इसका एक कप छह हजार रुपयों तक मिलता है।
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

5 of 10
- फोटो : oddee
चिड़ियों के मल से बने फेसपैक को देखा है कभी? सुंदरता बढ़ाने के लिए इसको लगाएंगे कभी? जापान में स्किनकेयर के लिए इस फेसपैक का अहम माना जाता है। इसे धान के पाउडर के साथ मिलाकर लगाया जाता है। एक बार लगवाने की कीमत बारह हजार रुपए तक।
 
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

6 of 10
- फोटो : oddee
जापान में लोग हाथियों के मल से बनी बीयर को भी पीते हैं। जापान की एक ब्रिउरी जिसका नाम सांक्ट गेलन है, वो इस मल में कॉफी बीन्‍स मिलाते हैं और इससे बीयर तैयार कर लेते ‌हैं। 
 
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

7 of 10
- फोटो : oddee
अपने ही खून का फेसपैक अपने ही चेहरे पर लगाना। जी हां, ये है वैंपायर फेसलिफ्ट। किम कारर्द‌िशयां ने वैंपायर फेसलिफ्ट करवाया है। इसमें इंसान के हाथों से खून निकालकर उससे प्लेटलेट्स अलग कर लिया जाता है। इसके बाद इस खून में जूवडर्म मिलाया जाता है। इसे बाद इससे खून को चेहरे पर इंजेक्ट किया जाता है। इसे कोलेजन का स्‍त्राव बढ़ता है और फिर इससे चेहरे पर टाइटनेस बढ़ती हैं। झुरिर्रयां जल्दी नहीं आती।

बकवास पर महंगी चीजें

8 of 10
- फोटो : oddee
क्या आपको पता है इंसानों के मल से भी दवाई बनाई जाती है? नहीं ना? अब जान लीजिए। सी डिफिसाइल एक ऐसी गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिस्‍ऑर्डर है जिससे पीड़ित व्यक्ति के पेट में एक खास तरह का बैक्ट्रिया पनपने लगता है। उसे ठीक करने के लिए उसके पेट में स्वस्‍थ मल का पहुंचना जरूरी होता है। एंडोस्कोपी, नेसल ट्यूब्स या कैपसूल के माध्यम से इस दवा को उनके अंदर पहुंचाया जाता है। एक साल में इससे नब्बे हजार तक कमाया जा सकता है।
 

बकवास पर महंगी चीजें

9 of 10
- फोटो : oddee
चिड़ियों के थूक की भी मार्केट में बहुत कीमत है। इसमें कैलिश्यम, आयन, मै‌ग्निशियम और पौटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। चीन में इसे लोग खूब पसंद से खाते हैं। चीन के  डॉक्टरों का मानना है कि इसमें अस्‍थमा, ब्रॉन्काइटिस, स्किन के कई रोग मिटाने की क्षमता रहती है।
 
विज्ञापन

बकवास पर महंगी चीजें

10 of 10
- फोटो : oddee
अभिनेत्री स्कारलेट जोहैनसन के टिशू की साल 2008 में बोली लगी थी। आपको यकीन नहीं होगी कि इस अभिनेत्री के स्किन की टिशू को साढ़े तीन लाख रुपयों में बेचा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें