छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने पार्टनर को छोटा पैग बनाने की ऐसी सजा दी की जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, हुआ यूं कि दो दोस्तों ने मिल बैठकर शराब पीने का प्लान बनाया। दोनों साथ में शराब लेने गए। एक ने अपनी जेब से ज्यादा पैसे दिए तो दूसरे ने थोड़ा कम। लेकिन इस बात को लेकर आगे क्या होने वाला था दोनों को इस बात का अहसास न था।
विज्ञापन
2 of 5
alcohol
दोनों शराब के अड्डे से शराब लेकर अपने ठिकाने पर पहुंचे, जहां दोनों ने पीना शुरू किया। पैग बनाने का काम शराब के लिए ज्यादा पैसे देने वाले दोस्त ने किया। वह दूसरे दोस्त का पैग में कम और अपने पैग में ज्यादा शराब डाल रहा था। इस बात पर दूसरे ने उसे कहा कि तुम अपने पैग बड़ा और मेरा छोटा क्यों बना रहे हो..? इस बात पर उसने ऐसा जवाब दिया कि दूसरे दोस्त का दिमाग फिर गया। उसके बाद हुआ वो हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
दरअसल, इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने गुस्से में आकर शराब परोस रहे अपने दोस्त के सिर में ईंट मार दी और फिर उसे तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मृतक का नाम चिंतामणी साहू है। वह भिलाई के संजयनगर सुपेला इलाके का रहने वाला था। वह कैटरिंग का काम करता था।
4 of 5
handcuff
वहीं आरोपी का नाम झटका उर्फ आकाश चौहान बताया जा रहा है। वह लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आरोपी व मृतक ने बुधवार शाम को तकरीबन पांच बजे पैसे मिलाकर शराब खरीदी थी। 180 रुपए की बोतल में आकाश ने 50 रुपए और चिंतामणी ने 130 रुपए मिलाए थे। ज्यादा पैसे मिलाने की वजह से चिंतामणी अपने गिलास में ज्यादा शराब भर ले रहा था और आकाश के पैग में शराब की मात्रा कम रहती थी।
इसी बात को लेकर आकाश और चिंतामणी भिड़ गए। शराब को बंटवारे को लेकर दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत हुई और नतीजा ये निकला कि चिंतामणी की मौत हो गई। आकाश को इस जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि आकाश उर्फ झटका को मिर्गी का दौरा पड़ता है। इसलिए उसका नाम झटका पड़ गया।