'पीपल्स डेली चाइना' ने यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स मोजे की मजबूती का डेमो देने के लिए अपने 8 साल के बेटे को ही इसमें ठूंस दिया।
वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम चेंग है और पेशे से यह व्यापारी है। चीन के हेनान का रहनेवाला यह बिजनेसमैन महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले टाइट्स (पैर से लेकर कमर तक लंबे मोजे) का बिजनेस करता है।
वीडियो में यह दुकानदार न सिर्फ बेटे को टांग कर अनोखे तरीके से अपने प्रोडक्ट की गारंटी दे रहा है बल्कि पूछ भी रहा है 'कैसा है ये'। जवाब में ग्राहक ने कहा 'सुपर गुड'