भिखारी अगर भीख नहीं मांगेगा तो क्या करेगा। यह बात तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको ऐसे अमीर भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी महीने की कमाई करीब एक लाख रुपए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उसका दो मंजिला खुद का मकान भी है।
विज्ञापन
2 of 5
beggar
भिखारी का नाम सुनते ही मन में पहला ख्याल आता है कि इसके पास न तो खाने को होगा और न ही रहने का ठिकाना। अगर आप अब तक यही सोचते रहे हैं तो यह खबर भिखारियों के बारे में आपके ख्याल को पूरी तरह से बदल देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये भिखारी कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास है।
विज्ञापन
3 of 5
beggar
चीन की राजधानी बीजिंग में यह भिखारी घंटों तक सड़कों पर भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। हर महीने के अंत तक इस भिखारी की कमाई हजार-दो हजार नहीं बल्कि एक लाख तक हो जाती है। यही नहीं इस भिखारी ने अपने लिए चीन की राजधानी में दो मंजिला मकान भी बनवाया है।
4 of 5
beggar
यह भिखारी हर महीने अपने परिवार के 3 सदस्यों की पढ़ाई की फीस भी भरता है। इसके साथ ही हर महीने पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करने से पहले यह सभी पैसे एक साथ ले जाता है। इसके लिए यह भिखारी सारे नोट पोस्ट ऑफिस के फर्श पर बिखेर देता है।
नोट को गिनने में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी इस भिखारी की मदद करते हैं। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे की इसकी मदद करने वाले कर्मचारियों को ये 1000 रुपए टिप भी देता है।