हाइवे पर दौड़ती बस में दो महिला टीचर कुछ ऐसा करते दिख गई कि अब उन पर गाज गिरने वाली है, लेकिन उनकी हरकत देखने लायक है। आप देखेंगे तो हंस-हंसकर लोट पोट जो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बस में पेपर चेक करती टीचर्स
मामला हरियाणा के हिसार का है। रोडवेज की चलती बस के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर करीब 1 मिनट 24 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं पेपर चेक करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बस में पेपर चेक करती टीचर्स
कुछ लोगों ने यह पेपर जीजेयू से संबंधित कॉलेजों के बताए हैं। आंसर शीट जीजेयू की आंसरशीट से मिलती-जुलती हैं। वीडियो को लेकर विश्वविद्यालय में पूरा दिन अफवाहें रहीं। पर जीजेयू प्रशासन ने वीडियो को गंभीरता से लिया।
4 of 5
Haryana Roadways Bus
- फोटो : File Photo
पेपर जांच करने वाली महिला टीचर्स की भी पहचान हो गई है। वहीं जीजेयू ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक जांच कमेटी भी गठित कर दी है। कमेटी अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को देगी, जिसके बाद प्रशासन अपना फैसला लेगा।
सोशल मीडिया पर चलती बस में पेपर जांच करने का वीडियो वायरल हुआ है। यूनिवर्सिटी ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच कमेटी का भी गठन कर दिया है। कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। - टंकेश्वर कुमार, कुलपति जीजेयू, हिसार