मिलिए फौलादी शरीर वाले 'देसी हल्क' से, आपने आज तक जो भी स्टंट देखे होंगे वो इसके सामने कुछ भी नहीं है। लड़के की जांबाजी देखकर खौफ खाते हैं लोग। यकीं नही आता तो खुद देखिए...
विज्ञापन
2 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
ये हैं हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले अमनदीप सिंह, जिनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल हो चुका है। इसके लिए अमनदीप ने 11 ऐसे स्टंट करके दिखाए, जिन्हें करने की कोई सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
3 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
अमनदीप के 11 स्टंट्स में अपने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़ा चलवाने से लेकर एक साथ 20 चलती हुई मोटरबाइक्स को अपने हाथ से रोकने जैसे खतरनाक स्टंट शामिल हैं। अमनदीप यहीं नहीं रूके, उन्होने अपने शरीर के ऊपर कार चलवाई। इसके अलावा एक साथ 53 बीयर की बोतलों को हाथों से तोड़ा।
4 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
अपने फौलादी शरीर के लिए फेमस इंडिया के स्टीलमैन अमनदीप सिंह ने दो लोगों को अपने दांतों से उठाया, जिनका वजन करीब 146 किलो था। उनके द्वारा किए गए स्टंट्स में उन्होने अपने अंडकोष (testicles) पर विशाल हथौड़ा का वार भी सहा। जिसे सबसे खतरनाक माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
अमनदीप का दावा है कि वो ऐसे ही तीन हजार स्टंट्स कर सकते हैं। फिलहाल वे गिनीज वर्ल्ड ऑफिशियल्स द्वारा अपने इन स्टंट्स के सर्टिफाई होने का इंतजार कर रहे हैं। अमनदीप दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनना चाहते हैं और वह हर एक चीज करना चाहते हैं, जो किसी नॉर्मल इंसान के लिए मुमकिन नहीं हो।
विज्ञापन
6 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
स्टीलमैन अमनदीप सिंह 7 साल की उम्र तक सिख मार्शल आर्ट सीखने के बाद 10 साल की उम्र तक वह आसपास के सभी बच्चों में सबसे ज्यादा ताकतवर हो गए थे। पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक गिफ्ट गैलेरी खोली। इस बीच उन्हें बॉडी बिल्डिंग का भी शौक हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
वह 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को हर महीने सेल्फ डिफेंस और कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। उनके हैरातअंगेज स्टंट्स के कारण उनके बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है। कई खिताब अपने नाम कर चुके अमनदीप सिंह के कारनामे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। अमनदीप अपने सिर और हाथ-पैरों पर डंडों की बौछार करवाते हैं।
8 of 10
हरियाणा के कुरुक्षेत्र का स्टीलमैन अमनदीप सिंह
वे अपने शरीर के ऊपर से गाड़ी चलवा लेते हैं। बाइक को खिलौने की तरह उठा लेते है। अमनदीप ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। अमनदीप सिंह 2005 में मिस्टर अंबाला चुने गए थे। साल 2009 में इंटरनेशनल मॉडलिंग में पूरे विश्व से आए 15 हजार सिखों में से मिस्टर सिंह चुने गए थे। जहां उन्हें स्टील मैन और टैलेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
9 of 10
स्टीलमैन अमनदीप सिंह
2010 में टीवी चैनल में हुए शो में टैलेंट ऑफ पंजाब अवॉर्ड। 2011 में एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक प्रोग्राम में स्टील मैन के साथ आयरन मैन का खिताब। 2016 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओपन चैलेंज करने पर स्टील मैन ऑफ इंडिया का खिताब मिला।