फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मिलिए दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले से, कद इतना...द ग्रेट खली भी रह गए छोटे

Mon, 18 Jun 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
जगदीप बाजवा
आज आपको हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जो बाकियों से कुछ हटके है और दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आप इस शख्स को देखेंगे तो द ग्रेट खली को भूल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
जगदीप बाजवा
हम बात कर रहे हैं, दुनिया के सबसे लंबे शख्स जगदीप बाजवा की, जो पेशे से पुलिसवाले हैं और इनकी हाइट है 7 फुट 6 इंच। इनका वजन 190 किलो है और इनके जूते का नंबर 19 है। द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है।
विज्ञापन

3 of 7
जगदीप बाजवा
जगदीप बाजवा न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले हैं। पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए जगदीप बाजवा 18 सालों से पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। अपनी कद काठी के कारण इन्हें स्पेशल यूनिफॉर्म सिलवानी पड़ती है।

4 of 7
जगदीप बाजवा
जगदीप से पहले सबसे लंबे पुलिसवाले का खिताब हरियाणा के 7 फुट 4 इंच लंबे राजेश के पास था। जगदीप अपनी इस हाइट से काफी खुश हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में इस वजह से कई दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जगदीप बाजवा
जगदीप बताते हैं कि उन्हें बाथरूम यूज करने में, बेड पर सोने में परेशानी होती है। कुर्सी भी स्पेशल लेनी पड़ती है। मार्केट में साइज के कपड़े नहीं मिलते, बल्कि सिलवानी पड़ती है। लेकिन दुनिया का सबसे लंबा पुलिसवाला होने पर गर्व है।
विज्ञापन

6 of 7
जगदीप बाजवा
जगदीप बताते हैं कि शादी के लिए लड़की मिलनी मुश्किल हो गई थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि पांच फुट 11 इंच की लड़की मिल गई। वह मेरी इस हाइट के साथ खुश है और हमारी शादीशुदा जिंदगी में भी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जगदीप बाजवा
जगदीप बताते हैं कि वे जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट करते हैं। कई लोग मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन वे बुरा नहीं मानते। क्योंकि वे सबसे अलग हैं और इस बात को अच्छे से समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें