फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे भाई-बहनः दोनों को ऐसी बीमारी, जो देखता, देखता ही रह जाता...डॉक्टर्स भी हैरान

Tue, 26 Jun 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
consult doctor
देश में एक ऐसा दुर्लभ केस सामने आया है, देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। दो भाई-बहन मिले हैं, जिन्हें ऐसी बीमारी है, जो देखता बस देखता ही रह जाता। पंजाब के जालंधर में यह मामला सामने आया। मां-बाप भी परेशान हैं और डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रही बीमारी।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
बस्ती बावा के रहने वाले मयंक और दिशा। साढ़े तीन साल मयंक की उम्र और साढ़े चार साल दिशा की। समस्या ये है कि दोनों हर समय अपनी नाक खुजाते रहते हैं। हालत ये है कि उन्होंने अपना नाक खुजा खुजा कर जख्म कर लिए हैं। पहला जख्म सूखता नहीं कि दूसरा बना लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
आलम ये है कि मां-बाप को दोनों के हाथ बांधकर रखने पड़ते हैं। अगर वे ऐसा न करें तो फिर खुजाने लगते हैं। एक फैकट्री में मजदूरी का काम करने वाले पिता दोनों बच्चों को कई डॉक्टरों को दिखा चुके हैं, लेकिन नाक खुजाने की वजह सामने नहीं आई।

4 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
पीजीआई के डॉक्टरों ने इस केस को रेयर डिजीज की कैटेगरी में रखा है। डॉक्टर स्टडी कर रहे हैं कि क्या कभी किसी को ऐसी बीमारी हुई है। पीजीआई की डॉक्टर अनुराधा कुमारी कहती हैं, इन बच्चों के चेहरे पर भविष्य में प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। इनके जींस को स्टडी किया जा रहा है और इस प्रोसेस में अभी कुछ दिन लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
डॉक्टर अनुराधा कुमारी कहती हैं कि यह एक ऐसी बीमारी है, जो पहले कभी देखी नहीं गई। यह पेन इन सेंसिटिविटी सिंड्रोम जैसी बीमारी मालूम पड़ रही है, जिसमें दर्द महसूस नहीं होता। इसका कारण जींस में विकार भी हो सकता है, रिसर्च जारी है जल्दी ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
बच्चों के पिता दिलीप कुमार कहते हैं, दिशा कुछ महीने की थी जब उसकी नाक के पास फुंसी निकल आई। उसने उसे खुजा कर छील दिया, पर उसे दर्द नहीं हुआ। डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने लगाने को मरहम दिया, लेकिन जख्म ठीक नहीं हुआ। फिर नाक के पास से चमड़ी उतरने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चों को अनोखी बीमारी
दिलीप ने बताया कि बेटा मयंक पैदा हुआ तो कुछ महीने बाद उसे भी ये बीमारी हो गई। वहीं बच्चों की मां राधा कहती हैं, बच्चों को मना करते हैं, लेकिन वे नहीं मानते। ऐसा करने की कोई वजह भी नहीं बात पाते। इलाज पर 5 साल का पीएफ लगा चुका हूं। अब उधार लेना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें