फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल के बच्चे के सिर से निकली ऐसी चीज, देखकर डॉक्टर भी उड़ गए होश, देखिए

Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रोहा(हिसार)
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
5 साल के बच्चे के सिर की सर्जरी की गई तो ऐसी चीज निकली, देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए, उनकी आंखें खुली रह गईं।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
औजारों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के बावजूद अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज का न्यूरो सर्जरी विभाग किसी एम्स स्तर के मेडिकल संस्थान से कम नहीं है। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग ने छोटे बच्चों में फैल रही ब्रेन ट्यूमर की बीमारी का भी सफल ऑपरेशन किया है। न्यूरो सर्जन डॉ. ईशु बिश्नोई ने करीब पांच वर्षीय बच्चे गौरव का ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
यह बच्चा अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रहा था। बच्चे का ट्यूमर 13 सेंटीमीटर का था। सात घंटे की कड़ी मेहनत से उसका ऑपरेशन सफल हुआ। जब उसका वजन दो किलो बढ़ गया, तब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। डॉ. ईशु बिश्नोई ने बताया कि एवीएम नामक बीमारी भी बहुत लोगों में देखने को मिल रही है, जिसे हम आम भाषा में खून की नसों का गुच्छा बोल देते हैं।

4 of 6
Surgery
अभी तक एक बच्चे सहित कुल छह लोगों के दिमाग में से एवीएम नामक बीमारी का भी इलाज किया गया है। डॉ. ईशु ने बताया कि हाई ग्रेड ट्यूमर का इलाज दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल या इस स्तर के अन्य अस्पतालों में ही संभव है। मगर यहां कम संसाधनों के बावजूद ऐसे कई सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Surgery
ट्यूमर के मुख्य लक्षण
इस ट्यूमर के मुख्य लक्षण आंखों के ऊपर दर्द, सिर में एक तरफ दर्द होना, आंखों की रोशनी कमजोर होना, मिर्गी के दौरे आना आदि है। यदि किसी व्यक्ति में यह लक्षण हो तो उसे तुरंत न्यूरो सर्जन से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surgery
यह है ट्यूमर का कारण
ट्यूमर होने का सबसे बड़ा कारण रेडिएशन है, जो सबसे अधिक मोबाइल से निकलता है और बार-बार या ज्यादा मात्रा में एक्स-रे, एमआरआई भी इंसान को ट्यूमर की तरफ ले जाता है। डॉ. ईशु बिश्नोई ने इस कामयाबी में अपने सहयोगी डॉ. निशा गहलावत, एनेस्थीसिया डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. सुनील, ओटी टेक्नीशियन नरेश व ओटी सिस्टर रिया के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें