फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पत्नी खतरे में डालेगी अपनी जान, पति को नई जिंदगी देने के लिए, सेल्यूट कीजिए

Sun, 22 Apr 2018 03:54 PM IST
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
पति के लिए किडनी देगी पत्नी
हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जो अपनी जान खतरे में डालकर पति को नई जिंदगी देने जा रही है, पढ़िए।
विज्ञापन

2 of 8
kidney problem
मामला हरियाणा के रोहतक का है। भाई की मौत के बाद परिवार को संभाल रहे चिन्यौट कॉलोनी निवासी व्यक्ति की दोनों किडनियां जवाब दे गईं। पीजीआई में पीड़ित का उपचार चल रहा है। अब पीड़ित के परिवार के समक्ष पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं होने के कारण वह पति को अपनी एक किडनी नहीं दे पा रही है। महिला अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी बेचने को भी तैयार है।
विज्ञापन

3 of 8
surgery - फोटो : डेमो पिक
सामाजिक संगठनों और प्रशासन से पीड़ित को मदद की दरकार है, लेकिन कोई भी आगे नहीं आ रहा है। न्यू चिन्यौट कॉलोनी निवासी मान सिंह पुत्र रामसकल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मान सिंह ने बताया कि भाई जीत सिंह की दोनों किडनियां खराब थीं, जिसके कारण 10 फरवरी 2012 को उसकी मौत हो गई थी। इस पर भाई के परिवार को भी पालने का जिम्मा मुझ पर आ गया।

4 of 8
kidney
मान सिंह पत्नी सोमती, आठ वर्षीय बेटे कुनाल, डेढ़ साल की हर्षिता के अलावा भाई की 15 वर्षीय बेटी अंजलि, 11 वर्षीय पुत्र चेतन का मजदूरी कर पालन-पोषण कर रहा था। बताया कि दो साल पूर्व ही उसे पता लगा कि उसकी भी दोनों किडनियां खराब हैं। पीजीआई में उसका उपचार चल रहा है। किडनी प्रत्यारोपण करने को दो लाख से अधिक का खर्च बताया गया। मगर उसको देने वाला नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
doctor and Patient
पत्नी सोमती पति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी देने को तैयार हुई, लेकिन दोनों का ब्लड ग्र्रुप मैच नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपित करने से इनकार कर दिया। सोमती का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव, जबकि मानसिंह का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। मान सिंह को किडनी नहीं मिल पा रही है। दोनों किडनियां खराब होने के बाद से मान सिंह मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। इसके कारण परिवार के पालन-पोषण के भी लाले पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
doctors
सप्ताह में तीन बार करानी पड़ती है डायलिसिस
मान सिंह ने बताया कि किडनी खराब होने के कारण सप्ताह में तीन बार उसे डायलिसिस करानी पड़ती है। इसमें प्रतिमाह 15 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। परिवार के पालन-पोषण के लिए वह पड़ोसियों से भी उधार रुपये लेने को मजबूर है।

 
विज्ञापन

7 of 8
doctor
बच्चों की पढ़ाई पर भी हो रहा खर्च
मान सिंह ने बताया कि उसका बेटा कुनाल कक्षा चार, जबकि भाई की बेटी अंजलि दसवीं, बेटा चेतन कक्षा छह में पढ़ता है। बच्चों की पढ़ाई भी वह जैसे-तैसे करा रहा है। कुछ सामाजिक संगठनों से भी उसने मदद मांगी, लेकिन उसे मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
doctor
चिन्यौट कॉलोनी निवासी मान सिंह की दोनों किडनियां खराब होने और परिवार को मदद की दरकार के मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी।
- डॉ. यश गर्ग, डीसी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें