अपनी शादी को यादगार और चर्चित बनाने के लिए लोग दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं लेकिन एक जोड़ी ने ऐसा काम कर डाला जिसकी वजह से अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में ही खटास की नौबत आ गई है।
पढ़ें: अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, सुनकर आप भी कहेंगे भई वाह...
विज्ञापन
2 of 5
Longest Sari
- फोटो : AFP
श्रीलंका में एक दुल्हन ने करीब तीन किलोमीटर लंबी साड़ी पहनी। सोचा होगा कि उसके ऐसा करने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिल जाएगी और उनकी शादी के चर्चे हर तरफ होंगे।
पढ़ें: ये कैसा बाप? जो बेटे के लिए ढूंढ़ने निकला है गर्लफ्रेंड
विज्ञापन
3 of 5
Longest Sari
- फोटो : AFP
शादी तो चर्चित हो गई, लेकिन किसी और वजह से और अब नौबत जेल में चक्की पीसने की आ गई है। दरअसल, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली ढाई सौ छात्राओं को इस दुल्हन की दो मील लंबी साड़ी को थामने के काम पर लगाया गया। वहीं 100 लड़कियों ने फूलों का गुलदस्ता थामा।
पढ़ें: ऐसे अनोखे अंदाज में इस शख्स ने किया प्रपोज, बॉलीवुड को भी लेनी चाहिये टिप्स
4 of 5
Longest Sari
- फोटो : AFP
अब इस जोड़े के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी (NCPA) के अनुसार बच्चों का इस तरह इस्तेमाल किया जाना उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला है। एनसीपीए ने कहा कि स्कूल के वक्त इस तरह छात्रों को ऐसे समारोहों में काम पर लगाना जुर्म है।
एनसीपीए अध्यक्ष मारिनी डी लिवेरा ने कहा कि इस जोड़ी पर कार्रवाई इसलिए भी की जा रही है कि भविष्य में कोई और ऐसा कुछ न करे। अगर यह कपल दोषी पाया गया तो 10 साल जेल की सजा भी हो सकती है।