कहते हैं औरतों को समझना बहुत मुश्किल होता है पर जब बात हो समझाने की तो शायद ही इनसे बेहतर कोई आपको समझा सकता है। उन्हें सारी चीज परफेक्ट चाहिए। चाहे वो कपड़ा हो, मेकअप हो या फिर घर का सामान ही क्यों न हो। उन्हें तो केवल यही लगता है कि पति किसी काम के नहीं होते तभी तो इस महिला ने अपने पति को ऐसी शॉपिंग लिस्ट बनाकर दी कि इसे पढ़कर आप भी हंस पड़ेंगे।
पढ़ें- वेडिंग फोटोशूट करवा रहे थे कपल, हुआ कुछ ऐसा उम्र भर रहेगा याद
विज्ञापन
2 of 7
ईरा नाम की एक महिला ने अपने पति को सब्जी खरीदने के लिए कह तो दिया पर उसे इस बात का जरा भी यकीन नहीं था कि उसका पति ठीक ठाक सब्जियां खरीद कर ला सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
अब ऐसे में ईरा क्या करती.... उसने भी अपने पति को ऐसी लिस्ट बना कर थमा दी कि अब बेचारा पति चाहे भी तो कुछ गलत नहीं खरीद सकता और ऐसी लिस्ट बना कर देने के बाद भी अगर वो कुछ गलत खरीद कर लाया तो फिर तो बेचारा पति ही जाने...
पढ़ें- जब एक्स हसबैंड ने मांग लिए कपड़े और फोन, सरेआम पत्नी ने कर दिया ऐसा काम
4 of 7
ईरा ने ये लिस्ट अपने ट्वविटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अपने हसबेंड को पिछले हफ्ते ये काम दिया था और आपको भी कुछ इसी तरह की लिस्ट फॉलो करनी चाहिए।'
This is the task I gave to my hubby last weekend!! Even U guys shud follow this list for happy customers #bigbasket #grofers #reliancefresh pic.twitter.com/cGkPuRAvE9
— Era Londhe (@eralondhe) September 23, 2017
विज्ञापन
5 of 7
ईरा की ये शॉपिंग लिस्ट देख आपकी हंसी छूट जाएगी। उन्होंने बकायदा लिस्ट में डायग्राम बना कर अपने पति को समझाया है कि उन्हें किस तरह से सब्जियां लेनी हैं और कैसी सब्जी नहीं लेनी है।
विज्ञापन
6 of 7
लास्ट में एक टिपिकल इंडियन वाइफ की तरह वो अपने पति को ये इन्सट्रक्शन देना भी नहीं भूली कि उन्हें मिर्च फ्री में लेनी है।
अगली बार जब आप अपने पति को सब्जियां खरीदने के लिए भेजें और गलती की कोई उम्मीद न करना चाहती हों तो उन्हें भी ऐसी लिस्ट थमा दें । फिर क्या चित भी आपकी और पट भी आपकी। न रहेगी सब्जी खरीदने में किसी गलती की गुंजाइश और घर बैठे सब्जियां भी आ जाएंगी।