फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फेरों के बाद ही मंडप छोड़ भागी दुल्हन, बहाना लगाया ऐसा कोई रोक न सका

Fri, 04 May 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
wedding
भोपाल में शादी से जुड़ा एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह आपको किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं लगेगा। दरअसल, हुआं यूं कि यहां एक दुल्हन शादी के मंडप में दूल्हे के साथ चार फेरे लेने के बाद फरार हो गई। दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना लगाया था और इसके बाद में वह कहीं गायब हो गई। बहुत देर तक किसी को भी इस बात की खबर नहीं लगी।
विज्ञापन

2 of 5
bride
इसके बारे में जब परिवार वालों और वर पक्ष को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। लड़के वाले सवाल करने लगे कि दुल्हन ने आखिर चार फेरे लेने के बाद ऐसा क्यों किया। इसका जवाब तब मिला जब बुधवार को लापता दुल्हन खुद थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को यह बताया कि वह टॉयलेट जाने के बहाने मंडप से भाग गई थी। साथ में यह भी बताया कि उसके साथ में वह युवक भी था, जिसके साथ पूर्व में उसकी मंगनी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
police
लेकिन परिवार के लोगों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल की रात में अवंतिका क्लब में फेरे की रस्म के दौरान चार फेरे लगाने के बाद 22 वर्षीय वधु लापता हो गई थी। उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को युवती थाने पहुंची। उसने बताया कि पूर्व में उसकी मंगनी खंडवा निवासी एक युवक से हुई थी।

4 of 5
bride
वह पेशे से ड्राइवर है,लेकिन परिवार वालों ने उसका रिश्ता तोड़कर कोलार रोड निवासी एक 32 साल के युवक से कर दिया था। नए रिश्ते से वह खुश नहीं थी, इसके अलावा जिससे पहले मंगनी हुई थी, उससे वह प्रेम करने लगी है। इस वजह से फेरे अधूरे छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह उसी के साथ शादी कर रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bride
पुलिस के मुताबिक इस संबंध में दूसरे पक्ष के बहू के जेवरात को लेकर सवाल उठाए हैं। इसमें पता चला है कि सिर्फ मंगलसूत्र सोने का था, बाकी के जेवर आर्टिफिशियल थे। चूंकि युवक-युवती बालिग हैं, इसलिए स्वेच्छा से साथ रह सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें