किसी भी मैसेज को अगर आप तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं तो यह सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। इसलिए तो एक तस्वीर को 1000 शब्दों के बराबर कहा जाता है। लेकिन अगर बात हो सबसे मनोरंजक तस्वीरों की तो फिर...?
हां, ऐसी फन्नी तस्वीरों को खींचने की खातिर एक सामान्य तस्वीर से कहीं ज्यादा बातों का ख्याल रखना पड़ता है। इनमें सबसे खास बात है उस क्षण का इंतजार करना जब कोई फन्नी मूवमेंट आपको तस्वीर में कैप्चर करने का मौके मिले।
इस काम में माहिर लोग बस कुछ ही पलों में इस तरह की तस्वीरें खीचने में समय नहीं लेते। आज हम आपको ऐसे ही उस्तादों की खींची हुई तस्वीरें दिखाएंगी जो पूरी दुनिया को हंसाने के साथ आश्चर्य में भी डालने के काम आ रही है।
हो सकता है कि इन तस्वीरों को देखकर आप इन्हें जिंदगीभर के लिए अपने आसपास ही रखना चाहें ताकि आप इन्हें वापस देख सकें और फिर से हंसने-मुस्कुराने का मौका पा सकें।
विज्ञापन
2 of 11
cold drink
1. आपने अक्सर लोगों को एक-दूसरे पर बोतल खोलकर मजाकिया अंदाज में पेय गिराते हुए तो खूब देखा होगा लेकिन ऐसा शायद ही देखा होगा जो आपको इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है। इस सटीक पल को कैप्चर करना वास्तव में कितना मुश्किल रहा होगा।
विज्ञापन
3 of 11
dog after see meat
2. इसे कहते हैं कुत्ते का ललचाना। तस्वीर में यह कुत्ता एक मीट शॉप पर खड़ा है और मांस देखकर ललचा रहा है।
4 of 11
bird on camera
3. इस तस्वीर में एक लड़की बचाए गए एक चीड़िया बच्चे के साथ सेल्फी लेने जा रही थी कि तभी वह उड़कर कैमरे मुंह पर चली गई। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह इस तस्वीर में से ही बाहर निकल आएगी।
विज्ञापन
5 of 11
couple weird pic
4. इस तस्वीर में आपको एक कपल के साथ अजीब से चेहरे में एक लड़की भी नजर आ रही होगी। लेकिन अगर हम कहें कि तस्वीर में नजर आ रही दो लड़कियां अलग-अलग नहीं बल्कि एक है तो आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। जी हां, ये एक ही लड़की है। दरअसल हुआ ये कि जब यह कपल तस्वीर ले रहा था तो अचानक लड़की को छींक आती है और वो अपना सिर साइड करके छींकने लगती है। बस इसी मौके पर लड़की का सिर शेक होते हुए यह तस्वीर खिंच जाती है जो देखने में ऐसी दिखाई दे रही है जैसे कि कपल के साथ कोई लड़की अजीब सा मुंह बनाकर आ खड़ी हुई है।
विज्ञापन
6 of 11
baby
5. तस्वीर देखते ही आपके मन में आया होगा कि आखिर इस बच्चे के मुंह से क्या निकल रहा है। या तो दूध या भोजन... ऐसी तस्वीरें अक्सर देखने में भी बुरी नजर आती है लेकिन इस तस्वीर को देखकर आपको बिलकुल बुरा नहीं लगेगा क्योंकि यह तस्वीर ऐसी सिचुएशन में भी बेहद प्यारी नजर आ रही है।
विज्ञापन
7 of 11
seal
6. इस तस्वीर को देखकर आप बता नहीं सकते कि यह कौनसा जीव है। क्या आप कोशिश करना चाहेंगे..? दरअसल, यह एक सील है जो एक समुद्री जीव है। यह तैरते हुए कांच की इस दीवार से इतनी जोर से टकराई कि उसकी गरदन भीतर की तरफ धंस गई। बस इसी पल को कैमरामैन ने कैप्चर कर लिया। यह तस्वीर वाकई हैरान करने वाली है।
8 of 11
man sit on water
7. स्वीमिंग पूल में मिड-जंप फोटो तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन क्या ऐसी तस्वीर देखी है..? इस तस्वीर को सही पल में कैप्चर किया गया है जो देखने में बेहद अच्छा लगता है। तस्वीर में नजर आ रहा शख्स पानी के ऊपर बैठा नजर आ रहा है।
9 of 11
balance
8. इस तस्वीर को देखिए जिसमें एक दोस्त की नकल करना चाह रहा था लेकिन उसके साथ ऐसा कुछ हो गया कि उसका चेहरा देखने लायक था। तभी इस पल की तस्वीर खींच ली गई।
10 of 11
man with fish
9. मछली हाथ से कैसे फिसलती है, इस तस्वीर को देख लीजिए, लेकिन किस शख्स के हाथ से फिसल रही है ये भी देख लीजिए।
10. इस व्यक्ति ने एकदम सही पारिवारिक क्षण पकड़ा जहां एक बच्चा गुस्से में अपने परिवार क लिए चौंक से झूले पर कुछ ऐसा लिख रहा है जो शायद उसके परिवार को भी पसंद न आए। बच्चे के संबंधी झूले पर ऊपर चढ़कर बैठे हैं जिसमें एक शख्स और एक बच्ची उसे निहार रहे हैं। वाकयी जो बच्चे ने लिखा है वह आपके लिए मजाकिया हो सकता है।