फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कुतिया ने मालिक को 50 साल की सजा से बचाया, कहानी हॉलीवुड वाले जान लें तो फिल्म बना दें

Fri, 14 Sep 2018 04:24 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
- फोटो : JENNY COLEMAN/OREGON INNOCENCE PROJECT
विज्ञापन

अमरीका के ओरेगन में साल 2017 में जोशुआ हॉर्नर को अदालत ने बाल यौन शोषण के मामले दोषी करार दिया था। लेकिन अचानक इस मामले में एक कुतिया की वजह से एक नया मोड आ गया और हॉर्नर 50 साल की सजा से बरी हो गए।

विज्ञापन


यह सबकुछ हुआ एक लैब्राडोर कुतिया 'लूसी' की वजह से। 42 साल के हॉर्नर पर आरोप था कि उन्होंने एक बच्ची का यौन शोषण किया, 'लूसी' पर गोली चलाई ताकि पुलिस के सामने उसका भेद न खुल सके। लेकिन बाद में लूसी अपने नए मालिक के साथ पाई गई और हॉर्नर भी सजा से बच गए।


 

- फोटो : JENNY COLEMAN/OREGON INNOCENCE PROJECT
मूल केस की सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने सर्वसम्मत फैसला नहीं दिया था। गैर-लाभकारी कानूनी संस्थान ओरेगन इनोसेंस प्रोजेक्ट हॉर्नर के केस की समीक्षा कर रही थी, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं।

अप्रैल में संस्थान ने स्थानीय सरकारी वकील जॉन हमल से केस पर कुछ आपत्ति जताई थी, जिसके बाद वो संस्थान के साथ मिलकर काम करने को राजी हुए थे। सवाल ये भी था कि लूसी आखिर कहां गई थी। हॉर्नर का कहना था कि लूसी जिंदा है और उन्होंने उसे मारने की कोशिश नहीं की थी।
विज्ञापन

और इस तरह बच गई जान

- फोटो : JENNY COLEMAN/OREGON INNOCENCE PROJECT
हॉर्नर के इस दावे के बाद संस्थान और सरकारी वकील के कार्यालय के अधिकारियों ने लूसी को ढूंढने की काफी कोशिश की। अंत में टीम ने ओरेगन कोस्ट में लूसी और उसके मालिक को ढूंढ निकाला।

संस्थान के अधिकारी लिसा क्रिस्टन का कहना है कि लूसी की पहचान उसकी दिखावट और कुछ अन्य सबूतों के आधार पर की गई थी। लूसी के मिलने के बाद यह साबित हो गया कि बच्ची ने गलत बयान दिया था। हॉर्नर को इसके बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें