फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी लड़की ने गया भारतीय सिंगर का गाना, वीडियो वायरल होते ही मिली सजा

Thu, 06 Sep 2018 12:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु रंधावा का गाना गाना पड़ गया महंगा
विज्ञापन
पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में, एक्टर्स और सिंगर लोकप्रिय हैं। पड़ोसी मुल्क में भी फिल्म स्टार्स और गायकों की फैन फॉलोइंग है। मगर एक लड़की को अपनी इस 'फैनगिरी' की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सियारकोट की रहने वाली 25 वर्षीय लड़की का एक वीडियो तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मशहूर गायक गुरु रंधावा का गाना हाईरेटेड गबरू गुनगुनाती देखी जा सकती है। भले ही उसका गाना सुनकर लोगों का मनोरंजन हुआ, मगर इस चक्कर में उससे बड़ी गलती हो गई।

 

Trending Videos

महिला से हुई चूक

बता दें कि यह महिला पाकिस्तान एयरपोर्ट सुरक्षा दल की कर्मी है। महिला ने जो वीडियो अपलोड किया, उसमें वह एक टोपी पहने नजर आ रही है। टोपी पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है। यही नहीं सुरक्षा दल के कर्मियों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी है। बावजूद इसके उसने लिप सिंक बैटल में ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अपना वीडियो भी अपलोड कर दिया। 
विज्ञापन

मिली कड़ी सजा

अब सजा के तौर पर महिला के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है। यही नहीं उसे यह भी चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में उसने आचार संहिता को दोबारा उल्लंघन करती है तो इससे भी सख्त सजा मिलेगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें