फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! नींबू से लेकर कोक तक,एबॉर्शन के ये उपाय जानकर ठोक लेंगे माथा

Sun, 27 May 2018 09:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डेमो इमेज
मॉडर्न जमाने में गर्भधारण रोकने या एबॉर्शन के लिए कई सुरक्षित उपाय मौजूद हैं। मगर पुराने जमाने में ऐसे-ऐसे उपाय किए जाते थे, जिन्हें जानने के बाद आप माथा पीट लेंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 7
चंबल सेंक्च्युरी में घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
मगरमच्छ का मल
गर्भधारण रोकने के लिए महिला की योनि में मगरमच्छ का मल, शहद और सोडियम बाइकारबोनेट का घोल बनाकर डाला जाता था। ऐसा माना जाता था कि इस घोल की वजह से शुक्राणु अंदर नहीं जा सकते और अगर चले गए तो नष्ट हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Beaver
जानवरों की मदद
महिला की जांघों पर वीजल नाम के जानवर का अंडाशय और एक हड्डी बांध दी जाती थी। ऐसा करने से वह गर्भवती नहीं होती थी। हालांकि, इसका सक्सेस रेट क्या था इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यही नहीं, 16वीं शताब्दी में कनाडा में बीवर नाम के जानवर के अंडाशय को शराब में डुबोकर खिलाया जाता था। इससे भ्रूण नष्ट हो जाता था। 

 

4 of 7
Water
लोहे का पानी
ग्रीस में महिलाओं को वह पानी पिलाया जाता था जिसमें लोहार अपने औजार ठंडे करता था। इससे शुक्राणु योनि में ही नष्ट हो जाते थे। यही नहीं, चीन में तो महिला को लेड और मर्करी का घोल पिलाया जाता था। यह घोल इतना खतरनाक होता है कि उससे गर्भाशय क्या, किडनी और दिमाग भी खराब हो जाते थे। महिला की जान पर बन आती थी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Coke
कोक
क्या कोक पीने से शुक्राणुओं को मारा जा सकता है? 
सन् 1950 से 1960 के बीच हार्वड मेडिकल स्कूल ने बर्थ कंट्रोल लैब में कई तरह के शोध किए। एंडरसन, हिल और अंपीयर नाम के वैज्ञानिकों ने चार तरह की कोक को शुक्राणुओं के साथ मिलाया। उन्होंने देखा कि डायट कोक ने सभी शुक्राणुओं को एक मिनट के भीतर मार दिया। वहीं बाकी 41 प्रतिशत दूसरी तरह की कोक में तैरते ही रहे। एंडरसन ने बताया कि कोक में कारबोनिक एसिड ने शुक्राणुओं को मारा। 


 
विज्ञापन

6 of 7
ewr
नींबू
गर्भधारण रोकने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल किया जाता था। माना जाता है कि इसमें मौजूद सिटरस एसिड स्पर्म को खत्म कर सकता है। हालांकि, इससे योनि को भी नुकसान पहुंचता था। इसलिए इसका उपयोग खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Opium
अफीम
इंडोनेशिया के सुमात्रा में औरतें अफीम के पौधे का प्रयोग संभोग के दौरान करती थीं ताकि वे प्रेग्नेंट ना हों। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें