फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big boss OTT: मूस ने इस वजह से शमिता शेट्टी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- तुम्हारे जैसा नहीं बनना

Sun, 12 Sep 2021 03:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। इन दिनों शमिता शेट्टी का झगड़ा सुर्खियों में है। वह बिग बॉस हाउस में जिन भी लोगों की दोस्त हुआ करती थीं, आज वही लोग उनसे बगावत कर रहे हैं। अब वो चाहें राकेश हों या फिर शो में मूस जट्टाना। हाल ही में मूस ने शमिता पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल वूट ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शमिता और मूस घर में बाकि सदस्यों के साथ लिविंग एरिया में बैठी हुई हैं। 
इस दौरान मूस शमिता से कहती हैं कि "घर में काम करने के लिए बहुत कुछ होता है, सुनने के लिए, बात करने के लिए। मैंने देखा है कि टास्क में कुछ भी बुरा कहना होता है तो आपको मूस ही नजर आती है। वर्ना आप मूसी-मूसी करती रहती हैं। लेकिन अब मुझे समझ में आ गया है कि आप फेक हैं।" इतना ही नहीं मूस कहती नजर आती हैं। वह कभी भी उनकी तरह नहीं होना चाहतीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी और मूस - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शमिता मूस को बीच मे टोकते हुए कहती हैं कि तुम्हारे बारे में मैने क्या कहा है, बात सिर्फ टास्क की हुई है और आपके आवाज ऊंचा करने से बात साबित नहीं हो जाती।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शो में इन दिनों सभी खिलाड़ी शमिता शेट्टी के खिलाफ होते नजर आ रहे हैं। राकेश, दिव्या के बाद अब उनकी दोस्त रह चुकी मूस भी उनके खिलाफ हो गई हैं।
 

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी जल्द ही अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के खत्म होने के साथ 'बिग बॉस 15' शुरु हो जाएगा और जो भी बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को जीतेगा उसे बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका मिलेगा। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया है। दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सेहजपाल, नेहा भसीन और शमिता शेट्टी जैसे कंटेस्टेंट्स ने शो को काफी मसाला दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें