सेलिब्रिटी फैशन फॉलो करने वाले कई लोग अपने फेवरेट स्टार की स्टाइल को कॉपी करते हैं। वे सेलेब्स की तरह महंगे कपड़े तो खरीद नहीं पाते, तो लोकल दर्जी की मदद से या स्ट्रीट शॉप से वैसे बनवाते हैं या खरीदते हैं। कई लोग मशहूर सेलेब्स जैसा आउटफिट पहनते हैं और फिर उनकी ही तरह पोज देकर फोटो भी खिंचवाते हैं। अंग्रेजी में इसे कॉसप्ले कहा जाता है। मगर 22 साल की सीने बेंजाफॉर्न कॉसप्ले करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इसका कारण यह है कि बाकी लोग जहां सिर्फ सेलेब्स के कपड़े, एक्सेसरीज और स्टाइल कॉपी करते हैं, यह बाला इस काम में एक लजीज ट्विस्ट भी देती है।
विज्ञापन
2 of 6
Sine Benjaphorn
- फोटो : Instagram
दरअसल, सीने बेंजाफॉर्न जो भी आउटफिट पहनती हैं, उसका कोई ना कोई हिस्सा खाने-पीने की चीज से बना होता है। उनके आउटफिट का डिजाइन भले ही किसी सेलिब्रिटी के कपड़े से मिलता जुलता हो, मगर उस ड्रेस को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया सामान बिलकुल अलग होता है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए। सीने की इस ड्रेस में चिकेन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Sine Benjaphorn
- फोटो : Instagram
सीने बेंजाफॉर्न हाल ही में केकड़े से बनी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने खुद अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। खास बात यह है कि उनकी यह ड्रेस एक्ट्रेस Chompoo Araya के आउटफिट की कॉपी है, जिसे उन्होंने कांस 2018 के दौरान पहना था।
4 of 6
Sine Benjaphorn
- फोटो : Instagram
दरअसल, सीने यह सब अपने स्टोर का प्रचार करने के लिए करती हैं। वह थाईलैंड में एक दुकान चलाती हैं जहां प्लस साइज लोगों के लिए कपड़े मिलते हैं। वह कहती हैं, 'मुझे खाना खाना बहुत पसंद है इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे कॉस्ट्यूम का भी हिस्सा होना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 6
Sine Benjaphorn
- फोटो : Instagram
सीने बेंजाफॉर्न अपने कॉस्ट्यूम में फल, सब्जी, चिप्स के पैकेट्स, सेवइयों आदि का इस्तेमाल करती हैं। अगर ड्रेस में इनका इस्तेमाल ना हो पाए तो एक्सेसरीज में इसे शामिल करती हैं। मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर पॉप स्टार रिहाना की ड्रेस की जब सीने बेंजाफॉर्न ने पैरोडी ड्रेस बनाई तो हैट में डिंक्रस के कैन रख दिए।
सीने बेंजाफॉर्न केवल मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को ही नहीं बल्कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी फॉलो करती हैं। देखिए, कितने मजाकिया अंदाज में सीने ने डिक्टेटर का पैरोडी लुक तैयार किया।