साहब.. मैं 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हूं, मुझे जेल भेज दो। कहीं आपको ये तो नहीं लग रहा कि इस शख्स का माथा फिर गया है..? दरअसल, इसके पीछे की असली वजह कुछ ओर है। इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। चलिए बताते हैं क्या है माजरा...
विज्ञापन
2 of 4
encounter
दरअसल, जो शख्स बुलंदशहर कोतवाली देहात पहुंचा था वह पुलिस की वांटेड लिस्ट में था। मंगलवार सुबह वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाने लगा। बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उस पर लूट, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। अपराधी का नाम छोटे उर्फ श्याम सिंह बताया ज रहा है जो पेशेवर अपराधी है। वह नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मानकपुर का रहना वाला है। यहां कोतवाली में ही उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 4
encounter
बीते दिनों छह अप्रैल को वह पुलिस के साथ भाईपुरा की पुलिया पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा था लेकिन उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया था जिन्हें जेल भेज दिया गया। श्याम को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, साथ ही उसकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को आरोपी ने खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सरेंडर करने की बात एसएसपी से कही।
इसी दौरान देहात कोतवाल टीम मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उस पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा थी। बीते छह अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वह भागने में कामयाब रहा था।