अवैध संबंधों के चलते एक अच्छा रिश्ता किस तरह से टूटकर बिखर जाता ये तो सबको पता है लेकिन अगर ये रिश्ता बहू का अपने ससुर के साथ हो तो हर कोई चौंक जाएगा। राजधानी जयपुर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें तीन साल पहले जो लड़की बहू बनकर घर आई थी उसने अपने चाचा ससुर से ही अवैध संबंध बना लिए। सिर्फ इतना ही नहीं अवैध संबंध शुरू होने के दो महीने के अंदर ही पति की हत्या के मामले में ससुर के साथ बहू भी जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच गई हैं। डेढ़ साल की उम्र की बेटी को साथ लेकर वह महिला पुलिस की हिरासत में है।