फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज जैसे सफर का मजा देगी ये लग्जरी ट्रेन, बटन दबाने पर खुल जाएगी खिड़कियां

Sun, 22 Jul 2018 11:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दो नए रेलवे रूट पर चलने के लिए तेजस एक्सप्रेस का नया रूप बिल्कुल तैयार है। अब तेजस नए लुक में यात्रियों का स्वागत करेगी। तेजस का नया ग्लैमरस लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि यात्रियों को नई तेजस एक्सप्रेस में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जमीन पर चलने के बावजूद लोगों को आसमान में उड़ने का एहसास होगा। जल्द ही नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लखनऊ के बीच शुरू किया जाएगा। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को नारंगी, पीले और भूरे रंग से सजाया गया है। इससे पहले तेजस एक्सप्रेस नीले रंग की हुआ करती थी। तेजस एक्सप्रेस को नया लुक कपूरथला कोच फैक्ट्री में दिया गया। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने तीन रूट पर इस नई तेजस को चलाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मई 2017 में सरकार ने मुंबई और गोवा के बीच एक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। ये ट्रेन नीले रंग की है। अब नई दिल्ली से चंडीगढ़ और आनंद विहार से लखनऊ के बीच तेजस ट्रेनों का संचालन होगा। नई तेजस ट्रेन के दिल्ली पहुंचने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में फायर सेंसर और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके प्रत्येक कोच में आग से बचने के लिए फायर सेंसर लगाए गए हैं, जो डिब्बे में आग लगते ही अलार्म अलर्ट देंगे।

4 of 5
इसके अलावा इसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे कोच में नजर रखी जाएगी। इसकी प्रत्येक सीट पर हवाई जहाज की तरह एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। इस पर ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हवाई जहाज की तरह ही इसमें अटेंडेंट को बुलाने के लिए सीट पर ही बटन दिया गया है। पूरी ट्रेन में वाईफाई उपलब्ध होगा। इसमें मॉड्यूलर बॉयो टॉयलट और पहले से ज्यादा आरामदायक सीटों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नई ट्रेन में विनायल रैपिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। नई तेजस एक्सप्रेस की खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये खिड़की में लगे दो शीशों के बीच फिट किए गए हैं। एक बटन के जरिए इन पर्दों को ऊपर या नीचे किया जा सकता है। नई तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे भी हैं। इससे चलती ट्रेन में भी एक कोच से दूसरे कोच में जाना काफी आसान और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें