फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चायवाले का है अनोखा शौक, पत्नी साथ कर चुका है 17 देशों की सैर

Mon, 30 Oct 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
विजयन
सपने वो नहीं , जो आप सोते वक्त देखते है, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते...
ये कहावत को आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको सपने को हकीकत में बदलने वाले एक ऐसे चायवाले के बारे में बताएंगे जो अपनी पत्नी को 17 देशों की सैर करवा चुका है। 

पढ़ें- 7 साल का बच्चा, अपने आप टूटकर जुड़ रही हैं हडि्डयां, डाक्टर हैरान
विज्ञापन

2 of 5
कपल
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाले इस शख्स का नाम विजयन है और उनकी पत्नी का नाम मोहना है। विजयन का सपना था कि वो अपनी पत्नी के साथ विदेश की सैर करें। चाय की दुकान होने की वजह से उनकी इतनी आमदनी नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने सपने का साथ नहीं छोड़ा।

पढ़ें- 150 सालों से मंदिर की रखवाली कर रहा है ये मगरमच्छ, प्रसाद खाकर भरता है पेट
विज्ञापन

3 of 5
कपल
65 साल के विजयन बीते 40 सालों से चाय बेचने का काम कर रहे हैं। विजयन का कहना है कि वो इतने पैसे जमा कर लेते हैं कि बैंक उन्हें लोन दे सके। इसके बाद इन पैसों से वो हर बार एक नया देश घूमकर आते हैं। फिर वापस आकर वो कुछ सालों के भीतर बैंक को पैसा वापस कर देते हैं। 

पढे़ं- अजीब टैलेंट... कान से खींचता है कार, मुंह से फुलाकर फोड़ देता है 'हॉट वाटर बैग'

4 of 5
कपल
विजयन अपनी पत्नी के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, वेनिस और मिस्र समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। अपने इस शौक के बारे में विजयन का कहना है कि छोटे पर पिता जी अपने साथ ले जाया करते थे उसी दौरान मुझे अपने सपने को पूरा करने की इच्छा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल
हालांकि विजयन का कहना है कि पिता के गुजर जाने के बाद  इस शौक को पूरा करना मुश्किल था लेकिन पत्नी ने इस सपने को साकार रुप देने में पूरी मदद की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें