इस शख्स के पास गजब का टैलेंट है। इसी टैलेंट के बलबूते देखिए आज इस शख्स ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। बस इसे जरूरत थी तो एक ऐसे ही प्लेटफॉर्म की जिस जगह से यह पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर सके कि क्या ऐसा भी हो सकता है..?
विज्ञापन
2 of 8
brirtain's got talent
जी हां...इस भारतीय ने अपना गजब का टैलेंट इस्तेमाल करते हुए अपनी पहचान कायम की है। इसकी इसी खूबी की पूरी दुनिया कायल हो गई है। तभी तो इसके कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अभी तक 14 लाख से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। 'Britain Got Tallent' शो में इस आदमी ने जब मंच पर अपना टैलेंट दिखाया तो जज से लेकर वहां मौजूद ऑडियंस सभी ये देखकर आश्चर्यचकित थे और सबके चेहरों पर बस एक ही सवाल था कि आखिर ये हुआ कैसे..? दरअसल, किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
manjit singh in brirtain's got talent
बता दें 59 वर्षीय मंजीत सिंह ने जब मंच पर अपनी इस प्रस्तुति के बारे में बताया तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था। सबके दिमाग में एक ही सवाल कि ऐसे कैसे हो सकता है..? एक जगह तो सब मंजीत की बात पर हंस तक पड़े। मंजीत ने बताया कि वह अपने मुंह से एक 'हॉट वाटर बैग' को गुब्बारे की तरह फुलाकर दिखाएगा और उसे तब तक फुलाता रहेगा जब तक कि वह फट न जाए। उसकी ये बात किसी को हजम नहीं हुई। सभी जानते हैं कि 'हॉट वाटर बैग' रबर का बना होता है जिसे कोई भी इंसान अपने मुंह से हवा देकर नहीं फुला सकता। इसलिए मंजीत की बात हास्यास्पद लगी।
4 of 8
manjit singh in brirtain's got talent
फिर उसने कहा कि इसके बाद वह अपने एक कान से मंच पर खड़ी भारी भरकम कार को खींच कर दिखाएंगे। ये बात भी किसी के गले नहीं उतरी। लेकिन मंजीत का हौंसला बुलंद रहा। उसने सबसे पहले रबर के एक हॉट वाटर बैग को मुंह से फुलाना चालू किया। देखते ही देखते बैग ने एक गुब्बारे का आकार ले लिया। जैसे-जैसे रबर बैग एक ब्लून के समान बड़ा आकार लेता जा रहा था ठीक वैसे ही वहां मौजूद लोगों की आंखें भी ये नजारा देखकर आकार में बड़ी होती जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
manjit singh
वाकयी ये नजारा सभी को चौंकने वाला था। सब अपनी सीट से खड़े हो गए और अचानक से एक तेज धमाका हुआ... इस पर सबकी चींख निकल गई। लेकिन सब सही था। मंजीत ने अपना पहला कारनामा कर दिखाया जैसा कि उसने कहा था।
अब बारी थी कार को अपने कान से खींचने की... मंजीत ने कानों पर एक लोहे की क्लिप लगाकर उसमें एक पतला तार बांधा जिसका दूसरा सिरा कार से बंधा था। कार में पहले से ही इतना वजन होता है। इस पर भी मंजीत ने एक 60-70 किलो के आदमी को भी कार में सवार कर लिया।
विज्ञापन
6 of 8
manjit singh indias got talent
अब मंजीत ने जैसे ही अपनी ताकत आजमाई तो कार अपनी जगह से हिलने लगी। ये देखकर लोग चौंक गए। मंजीत ने अपने एक कान से इस कार को यूं खींचकर दिखाया जैसे कोई खिलौना खींच दिखाया हो।
विज्ञापन
7 of 8
manjit singh indias got talent
हालांकि भारत में एक और ऐसा शख्स हुआ है जो कार, बस, हवाई जहाज जैसे भारी भरकम गाड़ियों को कान के सहारे खींचकर दुनियाभर में अपनी पहचान कायम कर चुका है। इसका नाम लक्ष्मीनारायण था। वह कोरबा जिले का रहने वाला था, लेकिन इस शख्स की मौत हो चुकी है। अमर उजाला की ओर से आप सभी से ये गुजारिश है कि इस तरह का स्टंट आप न आजमाएं क्योंकि इसमें खतरा है। बाकी आप अगली स्लाइड में इससे जुड़ा वीडियो देख सकते हैं।