ई-कॉमर्स साइट से एक शख्स ने बच्चों की किताब का ऑर्डर दिया। कुछ दिन बाद उसके दरवाजे पर सिर्फ उसका पार्सल ही नहीं, बल्कि खुशनसीबी ने भी दस्तक दी। डब्बा खोलते ही उसे किताबों के बीच एक हीरे की अंगूठी मिली।
पढ़ें: 13 साल पहले खोई थी अंगूठी, अब मिली गाजर में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Parcel
लेकिन एक तरफ जहां हीरे की अंगूठी पाकर इस शख्स की खुशी और आश्चर्य का ठिकाना न रहा, वहीं दूसरी तरफ करीब 200 मील दूर एक महिला का रोते-रोते बुरा हाल था। यह वही महिला थी जिसकी सगाई की अंगूठी गलती से पार्सल में पैक हो गई थी।
पढ़ें: कौड़ियों के भाव खरीदी थी अंगूठी, 30 साल बाद पता चली असली कीमत तो...
विज्ञापन
3 of 5
Diamond Ring
दरअसल, जिस ई-कॉमर्स साइट से किताबों का ऑर्डर दिया गया उसकी एक कर्मचारी जब पार्सल तैयार कर रही थी, तभी उसकी हीरे की अंगूठी इसमें गिर गई और पैक हो गई।
4 of 5
Diamond Ring
बाद में जब महिला को ध्यान आया कि उसकी उंगली से अंगूठी गायब है तो वह बेचैन हो उठी। उसने सब जगह ढूंढ़ा लेकिन रिंग कहीं न मिली। कुछ दिन बाद उसे ऑफिस से एक कॉल आया और एक गुड न्यूज मिली।
कंपनी ने बताया कि जिस पार्सल के साथ उसकी अंगूठी चली गई थी उस ग्राहक ने संपर्क किया है। कुछ ही घंटों के अंदर महिला कर्मी की अंगूठी उसके पास थी! इंग्लैंड में घटी ऐसी घटना आपके साथ घटे तो क्या करेंगे?