एग्जाम चीटर्स की अब खैर नहीं। जी हां, यह खबर खास उन्हें सावधान करने के लिए है जो नकल के भरोसे परीक्षा केंद्र में पहुंच जाते हैं। ये खबर आप भी पढ़ लें, बड़े काम की साबित हो सकती है। कई बार खबरों के माध्यम से हमें एग्जाम में होने वाली चीटिंग के बारे में पता चलता है तो कभी-कभी नकल करने के ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो आम इंसान की समझ से भी परे हो जाते हैं। दरअसल, नकल करने वाले स्टूडेंट पढ़ने की बजाए अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल नकल करने में ज्यादा लगाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
work on Computer
इसलिए वे नकल करने के ऐसे-ऐसे नायाब तरीके खोजकर लाते हैं कि अच्छे-अच्छे दिगागदार भी इनके सामने फेल हो जाते हैं। और अब तो जमाना बदल चुका है। नकल करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाने लगा है।
विज्ञापन
3 of 6
computer
ऐसे में कई देशों ने तो इनके सामने विवश होकर घुटने तक टेक दिए हैं। कहीं दूर मत जाइए। अपने ही देश में होने वाले बिहार और यूपी के परीक्षा केंद्रों का जायजा ले लीजिए। हकीकत आपके सामने होगी।
4 of 6
exam stress
यहां की हकीकत और हालात जानकर शायद आप भी शर्मा जाएं। शर्म करने की वजह भी है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जिसने अपने यहां छात्रों को चीटिंग करने से रोकने के लिए ऐसा काम कर दिखाया जो अभी तक किसी देश की सरकार ने शायद ही किया होगा। जी हां, इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
exam cheating
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अल्जीरिया की सरकार ने परीक्षा में छात्रों को नकल करने से रोकने के लिए पूरे देश की इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दी। वाकयी यह हैरानी भरा कदम है। इंटरनेट सेवाएं बंद करने का मतलब है दुनिया से खुद को अलग कर लेना। जी हां, इस देश ने दो घंटे के लिए कुछ ऐसा ही किया है।
बता दें बुधवार को यहां हाई स्कूल की परीक्षा थी जिसके लिए सरकार ने न केवल पूरे देश की इंटरनेट सेवा को बंद किया बल्कि एग्जाम हॉल के नजदीक फोन जैमर तक लगवा दिए। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार ने सभी प्रिटिंग मशीनों को भी बंद करा दिया। ऐसे में एग्जाम हॉल में कई छात्र एक-दूजे का मुंह ताकते रह गए। इससे अन्य देशों को भी सबक लेने की जरूरत है। भारत में भी अक्सर पेपर लीक होने के मामले सामने आते रहते हैं जिस कारण से दोबारा एग्जाम कराए जाते हैं। हाल ही में एसएससी पेपर लीक होने का मामला सामने आया था जिसकी वजह से दोबारा परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया था।