फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी कार छोड़ कुछ इस अंदाज में ये शख्स लेकर आया अपनी दुल्हनियां, आंखें फाड़कर देखने लगे लोग

Fri, 22 Jun 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
chetan and mamta
पुराने जमाने में डोली में दुल्हन को विदा किया जाने का रिवाज था। समय बदला तो डोली से बग्गी और बग्गी से कार का जमाना आ गया। आपने आज तक दुल्हन की विदाई डोली, बग्गी या कार में ही देखी होगी। तो चलिए आज कुछ नया भी देख लीजिए....
विज्ञापन

2 of 6
couple in jcb
जैसा की आप तस्वीर में देख पा रहे होंगे कि एक नई-नवेली दुल्हन सज-धजकर अपने दूल्हे के साथ जेसीबी मशीन में बैठी है। हो सकता है कि यह तस्वीर देखकर आपको थोड़ा अटपटा लग रहा हो। लेकिन  कर्नाटक के इस जोड़े ने अपनी शादी में अनोखी सवारी का इस्तेमाल कर सबको हैरान कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
groom with bride in jcb
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ के पुतुर में चेतान अपनी दुल्हन ममता को किसी मंहगी कार में नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन में बैठाकर घर लाया। दरअसल, चेतन जेसीबी ऑपरेटर है। जेसीबी से अपनी जीविका चलाने वाला चेतन सालों से जेसीबी ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा है। इसीलिए अपनी जिन्दगी के इतने अहम मौके पर अपनी दुल्हनियां को घर लाने के लिए भी उसने जेसीबी को ही सबसे अहम सवारी माना।

4 of 6
chetan and mamta
शुरुआत में चेतन के कहने पर दुल्हन ममता जेसीबी में बैठने से शर्मा रहीं थी क्योंकि ममता काफी शर्मीली है, लेकिन चेतन के कहने बाद वो मान गई और जेसीबी में बैठने को तैयार हो गई। हालांकि ये सब पहले से तय नहीं था।

 
विज्ञापन

5 of 6
chetan and mamta
मगर लंच के बाद जब लोग बाहर निकले तो चेतन और उसके दोस्तों ने ये फैसला किया कि किसी और गाड़ी से जाने की बजाए जो गाड़ी वह खुद चलाता है उसी से अपनी दुल्हन को भी लेकर जाए। और फिर दोस्त चेतन की जेसीबी लेकर द्वार पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chetan and mamta
सजी-धजी जेसीबी मशीन देखकर ममता हैरान रह गई। चेतन ने ममता से जेसीबी मशीन पर बैठकर घर चलने को कहा जिसके बाद ममता ने उसकी यह बात स्वीकार ली और फिर खुशी-खुशी दुल्हा-दुल्हन जेसीबी मशीन पर साथ रवाना हुए। ये तस्वीर अब इंटरनेट पर खूब सराही जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें