फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेरिका में प्लेन हाईजैक, उड़ान भरते ही हुआ क्रैश, घटना के पीछे किसका हाथ?

Sat, 11 Aug 2018 12:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Plane Crash
अमेरिका में एक बड़ा हादसा टल गया है। वॉशिंगटन के पास स्थित सिएटल टकोमा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक विमान हाईजैक कर लिया गया। उस प्लेन का पीछा करने फौरन सेना के दो F-15 फाइटर प्लेन्स ने भी उड़ान भरी। इससे पहले वे दोनों विमान करीब पहुंचते, हाईजैक किया गया प्लेन थोड़ी दूर जाकर ही एक द्वीप पर क्रैश हो गया। चश्मदीदों ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Alaska Airlines
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक हाईजैक की इस घटना के पीछे एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक मेकैनिक का हाथ था। मिली जानकारी के मुताबिक उसी 'शरारती' कर्मी ने बिना किसी अनुमति के प्लेन टेक-ऑफ किया और स्टंट करने या प्लेन चलाने की जानकारी ना होने की वजह से वह क्रैश हो गया। राहत की बात यह है कि प्लेन किसी रिहायशी इलाके में क्रैश नहीं हुआ वर्ना कोई हादसा हो सकता है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
Sea Tac International Airport
जिस प्लेन को हाईजैक किया गया वह अलास्का एयरलाइंस का Horizon Air Q400 जेट  था। 76 यात्रियों की क्षमता वाला विमान कम दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया था। एयरलाइंस ने भी खबर की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

4 of 4
Horizon Air Q400 - फोटो : Twitter
प्लेन हाईजैक की यह घटना अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार रात 8 बजे घटी। एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त प्लेन में कोई यात्री नहीं था। प्लेन वॉशिंगटन के पीयर्स काउंटी में मौजूद  Ketron द्वीप पर क्रैश हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो भी शेयर किया जा रहा है-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें