फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ouch! 2.75 करोड़ कार पर लड़की ने दिल खोलकर लिखी गालियां, बैट मार कर निकाला कबाड़ा, वजह भी जान लें

Fri, 10 Aug 2018 06:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Luxury Car
पता नहीं, उस लड़की का दिल कितना कठोर होगा जिसने इस कीमती, चमचमाती कार के साथ ऐसा सलूक किया। ऐसा हाल तो कोई किसी दुश्मन की गाड़ी का भी नहीं करे, वो भी तब जब वह गाड़ी मर्सिडीज-बेंज एस 63 एएमजी कूप हो जिसकी कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपये हो। मगर जाने उस लड़की को क्या सूझी जिसने इस लग्जरी कार का ऐसा हाल किया।
विज्ञापन

2 of 4
Luxury Car
कार के मालिक ने इसे घर के नीचे पार्क किया था। दोपहर के वक्त एक लड़की, जिसकी उम्र 20 साल के आस-पास बताई जा रही है, उसने इस कार के बगल में अपनी कार रोकी। चश्मदीदों ने बताया कि जब वह कार से उतरी तो उसके हाथ में एक स्प्रे पेंट का कैन था। 

 
 
विज्ञापन

3 of 4
Luxury Car
लड़की ने स्प्रे पेंट से कार पर धोखेबाज़ और कई अश्लील शब्द लिखे। फिर कई हिस्सों को काले रंग से रंग दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने बेसबॉल का बैट लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक कार का मालिक एडिलेड का स्थानीय व्यवसायी है और उसने कुछ दिन पहले ही यह कार खरीदी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
Luxury Car
बताया जा रहा है कि कार का मालिक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड था। मगर किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। लड़की ने कार पर जो शब्द लिखे, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़के ने लड़की को धोखा दिया था जिससे खफा होकर लड़की ने उसकी इतनी महंगी कार का कबाड़ा निकाल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें