फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए चीन के बाबा रामदेव से, सात साल की उम्र में योग से कर रहा 10 लाख की कमाई

Fri, 22 Jun 2018 09:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
China's youngest yoga teacher
कैसा लगेगा आपको जब एक छोटा सा बच्चा टीचिंग देगा..? मजाक लगा होगा न सुनकर... लेकिन ये हकीकत है। जी हां, चीन में रहने वाले सात साल के इस बच्चे से मिलिए यह इतनी छोटी उम्र में बड़ों-बड़ों को सिखा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
China's youngest yoga teacher
जी हां, सुन चुयांग नामक ये छोटा सा बच्चा लोगों को योग सिखाता है। आज के समय में ये बच्चा चीन में योगा सेलिब्रिटी बन चुका है या यूं कह लीजिए यह चीन का बाबा रामदेव बन गया है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सुन चुयांग चीन का सबसे कम उम्र योगा टीचर बन गया है। आपको शायद यकीन नहीं होगा इस बच्चे ने महज दो साल की उम्र में ही योग सीखना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
sun with his family
हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि सुन चुयांग हर महीने योग से करीब 16,000 डॉलर (10.90 लाख रुपये) की कमाई कर रहा है। इसने सात साल की उम्र में  चीन का सबसे धनी शख्स बनने का रिकॉर्ड भी कर लिया है। वाकयी यह बच्चा असाधारण है। 

4 of 7
sun with his mother
पीपुल्स डेली की रिपोर्ट की मानें तो यह बच्चा लोगों को प्राचीन भारतीय योग की ट्रेनिंग देता है। उसका नाम सुन चुयांग है और अंग्रेजी नाम माइक। सुन चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग का रहने वाला है। वो केवल चीन का नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे युवा सर्टीफाइड योगा टीचर है।
विज्ञापन

5 of 7
China's youngest yoga teacher
दो साल से योग सीखना शुरू किया
सुन की मां ने चीन के राष्ट्रीय दैनिक चाइना डेली से बताया कि उनके बेटे ने महज दो साल की उम्र में तब योग सीखना शुरू किया जब ये पता लगा कि वो हल्के तौर पर ऑटिजम बीमारी का शिकार है। इस बीमारी का पता तब चला जबकि उसे दो साल का होने पर डे केयर सेंटर ले जाया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
China's youngest yoga teacher
इस बीमारी से बचाव के लिए उसकी मां उसे योगा सेंटर ले गईं। केवल एक साल के अंदर सुन ने बहुत अच्छी तरह योग करना शुरू कर दिया। सिर्फ दो साल के भीतर उसने योग की मदद से ऑटिज्म की बीमारी को मात दे दी। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ तय योगा पोस्चर से बच्चों के ऑटिज्म को खत्म किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ऑटिज्म एक मानसिक बीमारी है जिसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
China's youngest yoga teacher
इस रोग से पीड़ित बच्चों का विकास तुलनात्मक रूप से धीरे होता है। ये जन्म से लेकर तीन वर्ष की आयु तक विकसित होने वाला रोग है जो सामान्य रूप से बच्चे के मानसिक विकास को रोक देता है। ऐसे बच्चे समाज में घुलने-मिलने में हिचकते हैं, वे प्रतिक्रिया देने में काफी समय लेते हैं और कुछ में ये बीमारी डर के रूप में दिखाई देती है। लेकिन कमाल देखिए इस नन्हे योगा टीचर ने योग से अपनी इस बीमारी को दूर कर दिखाया। सुन ज्यादा बोलता नहीं लेकिन योगा कोर्स की हर बात और हर मूव उसे अच्छी तरह से याद हैं। सुन सौ से भी ऊपर लोगों को योगा में ट्रेंड कर चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें