फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने इस आदमी की जमकर की पिटाई, नहीं भरा मन तो कर दी ऐसी हरकत, सोचकर रूह कांप जाए

Thu, 24 May 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
up police
अपने चहेते को खुश करने के लिए यूपी पुलिस ने दो लोगों के साथ क्रूरता की हद पार कर दी। दोनों को जी भरकर पीट लेने के बाद पुलिस ने ऐसा कुछ किया कि जानकर रूह कांप जाए।



 
विज्ञापन

2 of 6
police
मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। यहां पढ़ुआ चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार यादव ने दो लोगों को जमकर पीटा और फिर उनके जख्मों पर कई बार प्रेशर से पानी डाला। इतना ही नहीं उनके सााथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर जख्मों पर नमक छिड़क दिया गया। यह सब पैसों के लिए किया गया। जी हां दो दिन तक हिरासत में रखने के बाद दोनों से रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
police
पीड़ित ने एसपी के सामने पेश होकर चौकी में थर्ड डिग्री टॉर्चर की आपबीती सुनाई। इस पर एसपी खुद मंगलवार को चौकी पहुंचे। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाते हुए एसपी रामलाल वर्मा ने चौकी इंचार्ज को जमकर फटकारा। साथ ही सीओ पलिया को इस मामले की जांच सौंपते हुए बुधवार शाम तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए। हालांकि चौकी इंचार्ज ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस की इस क्रूरता का शिकार हुए रामलखन भार्गव पढ़ुआ और रामबहादुर गौतम भउवा पुरवा के रहने वाले हैं।

4 of 6
jail
एसपी को रामलखन ने बताया कि 19 मई की रात में चौकी के पुलिस कर्मी उनके घर में घुस आए और उन्हें बाइक के साथ पकड़कर ले गई। रामलखन ने पुलिस से पकड़ने का कारण पूछा तो बताया कि चौकी चलकर बताएंगे। आरोप है कि चौकी में रामलखन पर दबाव डाला गया कि वह रामबहादुर गौतम पर अपनी बाइक चोरी करने का आरोप लगाए। ऐसा करने से मना करने पर रामलखन को तब तक पीटा जब तक उसने रामबहादुर का नाम नहीं ले लिया। इसके बाद उसी रात रामबहादुर को भी पुलिस ने उठा लिया और उसे निर्वस्त्र कर चौकी के नवनिर्मित भवन के एक कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। रामबहादुर ने बाइक चुराने की बात स्वीकार नहीं की तो उसे उल्टा लटकाकर मारा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पुलिस
लटकाकर जख्मों पर नमक डाला और पानी छिड़कते हुए दोबारा पीटा।
रामलखन के अनुसार, छोड़ने के बदले दोनों से 10-10 हजार रुपये लिए गए। घर पहुंचने के बाद दोनों परिजनों के साथ एसपी से मिले। एसपी मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार दोपहर बाद चौकी पहुंचे। वहां भी चौकी इंचार्ज के सामने पीड़ितों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police third degree
चौकी इंचार्ज के चहेते से हुई थी रामलखन की अनबन
रामलखन ने बताया कि चौकी इंचार्ज के एक चहेते से रामबहादुर से अनबन हो गई थी। इसलिए वह चहेते को खुश करने के लिए रामबहादुर को सबक सिखाना चाहते थे। इसी के चलते चौकी इंचार्ज ने पहले उसे पकड़ा और बाइक चोरी में रामबहादुर का नाम कहलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें