आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां दोस्तों इसे खाने की हिम्मत अच्छे-अच्छे लोग भी नहीं जुटा पाते। अमेरिका में सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहे इस बर्गर के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तभी तो इस बर्गर के चर्चा हर जुबान पर है...
विज्ञापन
2 of 5
burger
बता दें यह बर्गर बाजार में मिलने वाले कॉमन बर्गर से बिल्कुल अलग है। सबसे खास बात यह है कि इस बर्गर के लिए लॉटरी निकाली जाती है। जिस किसी व्यक्ति का नाम इस लॉटरी में निकलता है, उसे यह बर्गर खिलाया जाता है। यह अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना रेस्तरां में मिलने वाला 'टेरेंटुला बर्गर' है।
विज्ञापन
3 of 5
burger
यह रेस्तरां अपने इसी बर्गर की वजह से चंद दिनों में देश-दुनिया में जाना जाने लगा है। दुनियाभर से लोग इस बर्गर को खाने का चैलेंज लेने के लिए यहां आते हैं। लेकिन इनमें से गिनेचुने लोग ही इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं। इस बर्गर को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। दरअसल, बर्गर के अंदर ऐसे जीवों का फ्राइड मांस फिल किया जाता है जिसे आप असल जिंदगी में देख लें तो आपकी हालत खराब हो जाए।
4 of 5
burger
जी हां, बर्गर में गोह, मगरमच्छ, सांप, कछुआ, ऊंट और कई छोटे-छोटे खतरनाक जानवरों का मांस और मसालेदार मिर्च सॉस फिल किया जाता है। इन सबके अलावा बर्गर में सबसे ऊपर रखी जाती है भुनी हुई 'टेरेंटुला'... हो सकता है कि आप यह नाम पहली बार सुन रहे हो। बता दें यह दुनिया में पाई जानी वाली सबसे बड़ी मकड़ी होती है जो कैरिबियन कोलम्बिया पहाड़ी क्षेत्र में पाई जाती है।
यह जानने के बाद अब आप तो इस बर्गर को खाने की हिम्मत आपमें नहीं बची होगी। बता दें इस बर्गर को खाने वाले इंसान को रेस्तरां की तरफ से इनाम भी दिया जाता है। तो क्या अब आप यह बर्गर खाना चाहेंगे...?