दुनिया में रोजाना अजब-गजब घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है बर्लिन में। दरअसल यहां एक एयर शो के दौरान एक पायलेट ने ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। बता दें इस घटना का एक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Airbus A-350-900
बता दें यह एयर शो बर्लिन में आयोजित किया गया था, जिसमें एक यात्री विमान द्वारा ऐसी उड़ान भरी गई जो अाज तक केवल फाइटर प्लेन के लिए ही मुमकिन है। लेकिन जब लोगों ने अपनी आंखों से नामुमकिन को मुमकिन होते देखा तो सभी ने अपनी उंगलिया दातों तले दबा ली।
विज्ञापन
3 of 5
Airbus A-350-900
दरअसल, इस यात्री विमान के जरिए टेकऑफ के दौरान रन वे से वर्टिकल उड़ान भरी गई। यानी कि विमान ने जमीन से सीधा आसमान की ओर 90 डिग्री के कोण में उड़ान भरी। क्या आप सोच सकते है कि किसी यात्री विमान के जरिए 90 डिग्री की दिशा में उड़ान भर पाना संभव है?
4 of 5
Airbus A-350-900
अगर आपको अभी भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा हो तो एक बार इसका वीडियो जरूर देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह उड़ान एयरबस A-350-900 द्वारा भरी गई। यह जेटलाइनर विमान 325 यात्रियों के साथ उड़ान भरने में सक्षम है।
विमान में एक्सडब्ल्यूबी रोल्स-रॉयस इंजन लगाया गया है। ए 350 एक्सडब्लूबी का इंजन फ्यूजलेज कार्बन फाइबर रिइंफोर्स के साथ बनाया गया है। अब इसमें कम ईंधन खर्च होगा।