फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सोने के बाद हर रात पति करता रहा ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई जिंदगी

Thu, 20 Sep 2018 11:23 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। यूनाइटेड अरब अमिरात में एक शख्स रोज रात अपनी पत्नी के सोने का इंतजार करता था और जैसे ही वह सोने चली जाती तो वह एक घिनौने काम को अंजाम देने में लग जाता था। ये अपराध करते हुए उसे जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई। जब मामले से पर्दा उठा तो पता चला कि वह पिछले काफी दिनों से लगातार ऐसा कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
a
यूएई के फुजैराह शहर का ये मामला जब पुलिस में पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, हुआ यूं कि यह शख्स अपनी पत्नी के मोबाइल से रोज रात छेड़छाड़ करता था। वह रोज रात को अपनी पत्नी के मोबाइल से उसकी दोस्त की फोटोज चुरा रहा था। जब इस बात की जानकारी पत्नी की सहेली को हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
a
शख्स को एक महीने की जेल की सजा के साथ एक हजार दिरहम का जुर्माना लगाया गया है। यही नहीं अब उसकी पत्नी से भी उससे अलग होने का फैसला ले लिया है आैर तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी है। शख्स ने पत्नी के मोबाइल से उसकी सहेली के निजी फोटोज चुराए थे।

4 of 5
a
पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर जब इस संबंध में पूछताछ शुरू की तो उसने सब सच कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी रात में सो रही थी तब उसने फोन से पत्नी की सहेली की तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर ली। इसके बाद में जब पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो होश उड़ा देने वाली बात सामने आई। फोन में एक या दो नहीं, बल्कि कई निजी फोटोज सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jail
इस मामले में शख्स को एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक हजार दिरहम का जुर्माना लगा दिया गया है। वहीं, शख्स की पत्नी ने भी कोर्ट में पति को तलाक देने की मांग की है। हालांकि, महिला के परिवारवालों ने उसे तलाक देने के फैसले को बदलने के लिए कहा है, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें