फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पति के ऊपर ऐसे आई पत्नी कि निकले प्राण, अजीबो-गरीब मामला देखकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 31 Dec 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
1 of 5
demo
एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक 128 किलो वजनी महिला के नीचे दबकर उसेक पति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह मामला राजकोट में सामने आया है। 


 

2 of 5
demo
जानकारी के मुताबिक मंजूला विट्ठल का वजन 128 किलो था। पति नटवरलाल की मौत कारण पत्नी का वजन बन गया। दरअसल वह उनके ऊपर गिर गई थी। दोनों को तुरंत गंभीर हालत अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस खबर का शीर्षक आपको जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस घटना में व्यक्ति की मौत उसकी पत्नी के नीचे दबने से हो गई।
राजकोट की इस घटना के बारे में जानकर सभी को हैरानी हो रही है। सभी मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर ये सब हुआ कैसे..?

3 of 5
demo
राजकोट की रामधाम सोसायटी का ये दुखद मामला जहां एक महिला का सीढ़िया चढ़ते वक्त पैर फिसल गया और वो अपने पति के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में महिला आैर उनके पति दोनों की मौत हो गर्इ। जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय महिला मंजूला विट्ठल का वजन 128 किलो था। वह अपने पति नटवरलाल के ऊपर गिर गई। इससे नटवरलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।

 

4 of 5
demo
बताया जा रहा है कि मंजूला के बेटे आशीष को सुबह करीब चार बजे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बेटे का हालत का जायजा लेने के जल्दबाजी में वह सीढियां चढ़कर आशीष के कमरे में जाने लगी। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उनके पति नटवरलाल भी पीछे ही थे। जल्दबाजी में मंजूला का पांव फिसल गया और वो सीधे नटवरलाल पर आ गिरी।

 
विज्ञापन

5 of 5
demo
इस घटना में मंजूला और उनके पति नटवरलाल दोनों को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि सीढियों से गिरने के कारण मंजूला को और मंजूला के नीचे दबने से नटवरलाल को गंभीर चोट आई। यहां डाॅक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें