फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप रे... यहां मिलती है सबसे महंगी पानी-पुरी, चखना चाहेंगे स्वाद

Fri, 27 Oct 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 9
gol gappe
एक वो दौर था जब 1 रुपए में सारे ठाठ पूरे हो जाया करते थे और एक आज का दौर है...जेबें खाली हो जाती है लेकिन शौक फिर भी पूरे नहीं होते। महंगाई के इस दौर में और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। 


 
विज्ञापन

2 of 9
golgappe
बाजार में बिकने वाला हर आइटम महंगा हो चला है। लेकिन भैया जिस आइटम की हम बात करने जा रहे हैं उसका दाम इतना पहुंच सकता है ये तो किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल, वो चीज ही ऐसी है। हम बात कर रहे हैं पानी-पुरी की। 

 
विज्ञापन

3 of 9
golgappe
जी हां जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे गोल-गप्पे, बतासे, पानी-पुरी, पचका इत्यादि। अलग-अलग इलाकों में होने के बावजूद इनका रेट लगभग एक-समान होता है। हर मार्केट में आपको पानी-पुरी वाला मिल जाएगा। 

 

4 of 9
golgappe
लेकिन गुरु यहां के गोल-गप्पे शायद आपका स्वाद तीखा करने की जगह फीका न कर दे। दरअसल, यहां सबसे महंगी पानी-पुरी मिलती है। ये सच शायद गले उतरना मुश्किल हो जाए।  

 
विज्ञापन

5 of 9
golgappe
जो पानी-पुरी 10 रुपये में आसानी से कहीं भी मिल जाती है वह 750 तक में यहां बिक रही है। ये पानी पुरी दिल्ली एरोसिटी में मौजूद होटल पुलमैन में अवेलेबल है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या खासियत है इनमें... 

 
विज्ञापन

6 of 9
golgappe
तो हुजूर अलग तो कुछ भी नहीं। बस खूबसूरती और स्टाइल और लग्जरी हॉटल में बैठकर इन्हें चखने के पैसे वसूले जा रहे हैं। यकीन मानिए कई लोग इनका भी लुत्फ उठा रहे हैं और अपने फेसबुक पर लाइक्स के चक्कर में इन्हें खाने जाते हैं और फिर तस्वीरें शेयर करते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
golgappe
जो स्वाद आपको बाहर ठेले पर मिलेगा वही इनमें भी मिलेगा। फिर भी खाने वाले जब भी ठेले पर जाते हैं, ऑर्डर करके पैसे और गिनती भूल जाते हैं। जब तक दिल न भरे तब तक खाते रहते हैं। लेकिन यहां ये गलती मत करीएगा।

 

8 of 9
golgappe
लेकिन दिल्ली के इस होटल पानी पुरी खाने का मन करे तो ऑर्डर करने से पहले बटुआ टटोल लेने में ही भलाई है। इस रेस्त्रां में सिर्फ 1 गोलगप्पे की कीमत करीब 188 रुपये हैं जबकि चार गोलगप्पे वाली प्लेट का ऑर्डर करने पर आपको पूरे 750 रुपये चुकाने पड़ेंगे। आज तक आपने सिर्फ 20 के 4 या फिर 50 के 4 गोलगप्पों का स्वाद ही चखा होगा लेकिन यहां आप 750 रुपये के 4 गोलगप्पे जरूर खा सकते हैं। 
विज्ञापन

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें