फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बोतल की कीमत में 75 किलो गोल्ड, जानिए क्या है खासियत

Fri, 27 Oct 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 8
demo
दुनिया में सबसे मंहगी शराब के बारे में अगर आप जानकारी नहीं रखते तो ये खबर आपके लिए है। ये खबर उन शौकिनों के लिए भी है जो मंहगी से मंहगी कीमत की चीज खरीदने का इच्छा रखते हों। सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो ऐसी बेशकीमती चीजों को मुंहमांगे दाम पर खरीदते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
demo
यहां जिक्र है दुनिया की सबसे महंगी शराब का...इसे यूं ही दुनिया की सबसे महंगी शराब नहीं कहा जाता जनाब। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि इसकी क्या कीमत हो सकती है।


 
विज्ञापन

3 of 8
gold
​दरअसल, इस शराब की कीमत इतनी बताई जाती है जितने में आप 75 किलो GOLD (24कैरेट) खरीद सकते हैं। इस एक बोतल की कीमत 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। आज हम आपको ऐसी ही दुनिया की सबसे महंगी शराब के बारे में बता रहे हैं।

 

4 of 8
Most Expensive Vodka
सबसे महंगी वोदका
बिलिनेयर वोदका दुनिया की सबसे महंगी शराब है। इसकी एक बोतल की कीमत 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मशहूर डिजाइनर लियोन वेरेस ने इसकी ख़ास बोतल को डिजाइन किया है। इसकी बोतल पर ही 3000 हीरे जड़े होते हैं। बता दें कि इस वोदका को सीक्रेट रूसी विधि से तैयार किया जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Screaming Eagle Cabernet
स्क्रीमिंग ईगल कार्बनेट-1992 
ये दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन है। साल 2000 में इस वाइन की बची हुई कुछ बोतलों की नीलामी की गई थी। इसकी एक बोतल की कीमत 3.2 करोड़ रुपए है।

 
विज्ञापन

6 of 8
McClain's Single Malt
सबसे महंगी स्कॉच-व्हिस्की
मैक्कलन सिंगल मॉल्ट दुनिया की सबसे महंगी स्कॉच-व्हिस्की है। 64 साल पुरानी इस शराब की एक बोतल की कीमत 29 लाख रुपए है। इस सिंगल मॉल्ट व्हिस्की को 1942 में बॉटल किया गया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
J. Verry and Nefew
सबसे महंगी रम
जे वेरी एंड नेफ्यू दुनिया की सबसे महंगी रम है। इसकी एक बोतल की कीमत 35 लाख रुपए है। इसे जमैका के पायरेट्स में साल 1940 में बॉटल किया गया था। इसकी दुनिया में अब सिर्फ 4 बोतलें ही बची हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
Nail Brewing
सबसे महंगी बीयर
ब्रीयुइंग अंटार्कटिक नेल ऐल दुनिया की सबसे महंगी बीयर है। इसके एक पाइंट की कीमत करीब 1.2 लाख है। अंटार्कटिक की इस बीयर की अब सिर्फ 30 बोतल बची हैं। इसकी बची हुई बोतलें ऑस्ट्रेलिया में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें