फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में ये गंदा काम कर रही थी 11वीं की एक छात्रा, देखकर टीचर के उड़ गए होश

Thu, 19 Jul 2018 09:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
demo
11वीं की एक छात्रा क्लासरूम में बैठी अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगी जिस पर टीचर की नजर उस पर पड़ी। जब टीचर ने उसके पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दरसअल,  छात्रा क्लासरूम बैठकर ऐसा गंदा काम कर रही थी जो टीचर से भी न देखा गया और फिर इसके बाद उस लड़की के साथ जो हुआ... 
विज्ञापन

2 of 8
SCHOOL
मामला जालंधर के थाना सदर के एक गांव का है। यहां बीते मंगलवार को सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा अचानक से अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। अगल-बगल बैठे छात्रों को पहले तो समझ नहीं आया कि उसे क्या हो रहा है। वह अजीबोगरीब आवाज निकाल रही थी। जिस पर सब उसे हैरानीभरी नजरों से देखने लगे।
विज्ञापन

3 of 8
demo
ये सब तब हुआ जब क्लास में शिक्षक नहीं था। बच्चों को उसकी इस हरकत पर शक हुआ तो उन्होंने फौरन इसकी जानकारी स्कूल प्रिंसिपल को दे दी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल खुद जायजा लेने छात्रा की क्लासरूम में पहुंचे।  

4 of 8
DRINK
जैसे ही वह छात्रा के पास पहुंचे और उस लड़की को उन्होंने जिस हाल में पाया उसे देखकर प्रिंसिपल के होश उड़ गए। छात्रा के पास गए तो देखा कि उसके पास एक शराब की बोतल है और उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
SCHOOL
प्रिंसीपल ने छात्रा की इस हरकत पर सीधा मां-बाप को स्कूल में बुलाया और उनकी बेटी की करतूत बताई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा को स्कूल में नहीं रखा जाएगा व उसका स्कूल से नाम काट दिया गया। प्रिंसिपल ने जब इस बारे में मां-बाप से सवाल-जवाब किया तो उनकी बात सुनकर उन्हें और भी ज्यादा ताज्जुब होने लगा। वे सोच में पड़ गए कि धरती पर भला औलाद के लिए कौन मां-बाप ऐसा करता हैं..?
विज्ञापन

6 of 8
SCHOOL
असल में प्रिंसिपल को पता चला कि छात्रा के पिता पेशे से एक वेटर हैं और वह रोजाना किसी न किसी पार्टी या समारोह से शराब भी घर ले आते हैं। इस शराब को बेटी चोरी-छिपे पी लेती थी। इस बात का शक मां-बाप को हो चुका था लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि उनकी बेटी स्कूल बैग में रखकर शराब की बोतल ले जाती है। लड़की की हालत देखने से स्कूल प्रिंसिपल को समझ में आ रहा था कि छात्रा को शराब की लत लग गई है। और आखिर में उन्होंने ये फैसला किया कि अब छात्रा को स्कूल में नहीं रखा जाएगा। इसलिए लड़की का स्कूल से नाम काट दिया गया।  
विज्ञापन

7 of 8
school
गौरतलब हो अगर आप अपने बच्चों की हरकतों पर नजर नहीं रखते हैं? तो आज से ही ये काम शुरू कर दें, क्योंकि आपकी अनदेखी या थोड़ी सी भी लापरवाही उन्हें किसी बुरी आदत का शिकार बना सकती हैं। ठीक वैसे ही जैसे जालंधर की इस स्कूली छात्रा के साथ हुआ। टीनएजर्स को नशे की लत लगने में देर नहीं लगती।
 
विज्ञापन

8 of 8
child purchase cigarette
पिता को बच्चों से सिगरेट, शराब या नशे आदि की चीजें बाजार से नहीं मंगवानी चाहिए। एेसा करने से बच्चे के मन पर गलत असर पड़ता है। हो सकता है जो बुरी आदत आपको लगी हो उससे प्रभावित होकर बच्चा भी उस आदत को ग्रहण कर ले। ऐसे में सावधानी बरतें। इसी में आपकी और आपके परिवार की भलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें