फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन जैसा दिखने की चाहत में लड़की ने अपने साथ किया कुछ ऐसा, करोड़ों खर्च कर हो गई ये हालत

Tue, 27 Mar 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jennifer Pamplona
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन के जैसा दिखने की चाहत में एक लड़की ने कुछ ऐसा किया कि वह दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गई। इस लड़की का किया जिस किसी को पता चला वह यह बात जानकर चौंक पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
Jennifer Pamplona
दरअसल, लड़की ने इस चाहत में अपने शरीर पर 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा रकम खर्च डाली। क्यों जानकर हैरान रह गए न आप भी? आग सुनिए... इसके बाद लड़की का जो हाल हुआ है उसके बारे में जानेंगे तो और भी ज्यादा हैरानी होगी। तो चलिए क्रमवार बताते हैं पूरा मामला...

 
विज्ञापन

3 of 6
Jennifer Pamplona
किम कार्दशियन जैसी लुक्स और बाहरी सुंदरता की चाह में इस लड़की ने करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए हैं। इस लड़की का नाम है जेनिफर पैंपलोना। यह नाम आप भले ही पहली बार सुन रहे हो लेकिन यह बात सच है कि आज इसी वजह से वह दुनियाभर में सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

 

4 of 6
Jennifer Pamplona
उन्होंने किम कार्दशियन जैसा दिखने के लिए दर्जनों सर्जरी कराई हैं। इसके लिए तकरीबन 3 करोड़ रुपए अपने नाक-नक्श को बदलने में लगा चुकी हैं। यहां तक कि डॉक्टरों ने उन्हें हद से ज्यादा सर्जरी कराने से मना भी किया, लेकिन उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी क्योंकि उन्हें तो सिर्फ किम जैसा लुक चाहिए था। अब उनका शरीर कुछ ऐसा हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jennifer Pamplona
जेनिफर पैंपलोना 25 साल की हैं। वह ब्राजील के साओ पाऊलो शहर की रहने वाली हैं। वह अभी तक एक दर्जन से अधिक बॉडी इंप्लांट्स करा चुकी हैं। तीन करोड़ रुपए खर्च कर वह नाक से लेकर कूल्हों तक, अपने शरीर के हर अंग की सर्जरी करा चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jennifer Pamplona
पैंपलोना इससे पहले चर्चा में उस वक्त आई थीं, जब उन्होंने 24 घंटों के समय के भीतर ही 9 सर्जरी कराई थी। अभी तक पैंपलोना अपने कूल्हों में दो लीटर फैट भरवा चुकी हैं। वह चार पसलियां हटवा चुकी हैं। दो बार ब्रेस्ट, नाक, होंठ और गाल की सर्जरी करा चुकी हैं। वह इसके अलावा जांघों में भी फैट इंजेक्शंस लगवा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें