फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के काटने से सांप की मौत, यूपी के गांव की है घटना

Tue, 20 Feb 2018 09:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सांप के काटने से इंसान की मौत के मामले तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन क्या कभी कोई ऐसा मामला सुना है जिसमें इंसान के काटने से सांप की मौत हुई हो..? चलिए हम बताते हैं...
विज्ञापन


दरअसल, एक सांप के डसने पर गुस्से में किसान ने सांप से ऐसे बदला लिया कि जानकर आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी। दरअसल हुआ यूं था कि सांप के डसने पर किसान को बुरी तरह गुस्सा आ गया और फिर उसने सांप का वो हश्र किया कि गांव वाले भी उसका अंजाम देखकर स्तब्ध रह गए। 

बता दे यह मामला यूपी के हरदोई जिले का है। 


 

यहां एक सांप ने किसान को डस लिया, किसान ने बदला लेने के लिए उल्टा सांप का फन चबा डाला। अंजाम यह हुआ कि सांप की मौत हो गई जबकि किसान ठीकठाक है।


 

farmer
एक रिपोर्ट के मुताबिक मामला माधौगंज थानाक्षेत्र का है जहां खेत से चारा निकालते वक्त यह घटना घटी। किसान को काटने वाला सांप जहरीला था। लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि सांप को चबाने के बाद भी किसान की जान बच गई। 

यहां रात को ही किसान को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे जहर काटने के लिए इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद किसान को स्वस्थ्य बता कर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

किसान माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर मजरा शुक्लापुर भगत का रहने वाला बताया जाता है। किसान का नाम के सोनेलाल है। वह जानवरों के लिए खेत में घास लेने गए थे। इस दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने सोनेलाल को काट लिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें