'लक' 'किस्मत' 'भाग्य' जैसी चीजों पर अगर आपको भरोसा न हो तो एक बार यह मामला जरूर पढ़ें। इसके बाद शायद आप यकीन करें। 13 साल पहले खोई हुई कोई नायाब चीज आपको इस तरह मिलेगी तो आप जरूर यकीन करेंगे।
दरअसल, हुआ यूं था कि साल 2004 में एक महिला की हीरे जड़ी अंगूठी उसके घर के बगीचे में काम करते हुए कहीं खो गई थी। इसके बाद वह अंगूठी 13 साल बाद एक गाजर में फंसी मिली। यह करिश्मा देखकर महिला दंग रह गई।
आपको यकीन नहीं होगा उस महिला की यह अंगूठी एक गाजर में फंसी मिली। यह मामला कनाडा के अल्बर्टा नामक स्थान का है। यह घटना 'मैरी ग्राम्स' नामक महिला के साथ बीत चुकी है। उन्होंने अपने बगीचे में हीरे की एक अंगूठी खो दी थी।
मैरी ने अंगूठी खोने की यह बात इतने अर्से तक लोगों से छुपाकर रखी थी। शर्मिंदगी से बचने के लिए मैरी ने इस घटना के बारे में अपने पति को भी इसके बारे में नहीं बताया। हालांकि उनके बेटे को इसकी खबर थी।
Mary Grams
इतना समय बीतने के बाद मैरी के लिए इसके मिलने की उम्मीद खत्म हो चुकी थी। मगर उनकी किस्मत अच्छी थी। तभी तो उनकी यह अंगूठी बगीचे में एक गाजर के साथ मिल गई।
मैरी की बहू ने जब बगीचे से गाजर उखाड़ी तो उन्हें यह अंगूठी मिली। मैरी इस बात से बेहद खुश हुई कि सालों तक मिट्टी में दफ्न रही अंगूठी उन्हें वापस मिल गई।
मैरी ने यह बात छुपाने के लिए उस समय बाजार से एक सस्ती सी अंगूठी खरीदी ली थी जो गुम हुई रिंग से मिलती-जुलती थी। मैरी की बहू को जब गाजर खाने का मन हुआ तो उन्होंने गार्डन से इसे निकाला। हालांकि मिट्टी लगे होने की वजह से शुरू में वे इसे देख नहीं पाईं लेकिन पानी में धोने के बाद कॉलिन को अंगूठी दिख गई।