फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच युवती सुबह कनाडा से भागी, जब नींद से जागी तो वो अमेरिका में थी, जेल में ले गई ये हरकत

Fri, 29 Jun 2018 07:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jogging
अवैध रूप से जानबूझकर बॉर्डर पार करने संबंधी घटनाएं तो सामने आती रहती हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब लोग भूले-भटके एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कनाडा की इस युवती के साथ...
विज्ञापन

2 of 6
Cedella Roman
जी हां, उसे कनाडा में जॉगिंग करना महंगा पड़ गया। सेडेला रोमन नामक 19 साल की युवती कनाडा में अपनी मां के घर आई थी। 21 मई को जॉगिंग के दौरान गलती से वह कनाडा की सीमा पार कर अमेरिका की सीमा में दाखिल हो गई। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वह वाकयी चौंकाने वाला था।

दरअसल, इस भूल के चलते उसे दो सप्ताह तक संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया गया और कई तरह की पूछताछ भी की गई। बता दें सेडेला की मां क्रिस्टीन फेर्न कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में रहती है और इसकी सीमा अमेरिका के वाशिंगटन राज्य से लगी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 6
map
जब सेडेला की मां को उसकी बेटी के अमेरिका में गिरफ्तार होने की खबर मिली तो दो दिन बाद ही सेडेला की मां उसका पासपोर्ट और स्टडी वीजा लेकर अमेरिका पहुंची। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन दस्तावेजों की जांच कनाडा के अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा सेडेला कनाडा की नागरिक नहीं है और वह फ्रांस से सीधे कनाडा आई है।

बीते 21 मई को वह अकेले ही जॉगिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान वह एकदम सीमा पार कर अमेरिका में पहुंच गई जिसका आभास उसे बेहद बाद में हुआ। हालांकि वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। जब वह अमेरिका में दाखिल होने के बाद एक जगह सेल्फी लेने लगी तो उसने देखा कि बार्डर पर पेट्रोलिंग करने वाले एजेंट उसकी ओर बढ़ रहे थे।
 

4 of 6
jogging
पास में नहीं था कोई पेपर

उन्होंने सेडेला से पूछताछ की जिसके बाद उसे संदिग्ध मानते हुए दो सप्ताह तक हिरासत में रखा गया। सेडेला को बिल्कुल नहीं लगा था कि ये इतनी बड़ी घटना हो सकती है। सेडेला को लगा कि कम से कम उसे जुर्माना लगाकर छोड़ा जा सकता है। सेडेला के लिए यह घटना उसके जीवन का सबसे भयावह अनुभव बन गया।

अगर सेडेला के पास कोई खुद की पहचान कराने के लिए कोई आइडी मौजूद होती तो शायद उसे चेतावनी देकर भी छोड़ा जा सकता था। लेकिन उसके पास प्रूफ में कुछ नहीं था। अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि उसने अवैधानिक रूप से सीमा पार की। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सेडेला ने कहा कि उसे एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया।



 
विज्ञापन

5 of 6
border
जहां उसकी सारी ज्वैलरी उतरवा ली गई। इसके बाद में उसकी पूरी तलाशी ली गई। यह सब देखकर उसे रोना आ गया। सेडेला को लगने लगा कि अब वह बड़ी मुसीबत में फंस गई है। लेकिन जब सेडेला की मां उसकी आईडी लेकर पहुंची तो अमेरिकी अधिकारियों को माजरा समझ में आया।  

इसके बावजूद सेडेला की मां को अपनी बेटी को रिहा कराने में दो सप्ताह का वक्त लग गया। जी हां, यदि कोई व्यक्ति किसी देश की सीमा को भूले भटके भी पार कर जाए तो उसके साथ दूसरे देश के सैनिक क्या बर्ताव करेंगे यह तो हालात बंया कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police custody
इस लड़की की हालत के बारे जानकर इतना तो आप समझ ही गए होंगे कि गलती से भी किसी देश के सीमा में दाखिल होना कितना भारी पड़ सकता है। हालांकि सेडेला को वापस कनाडा लौटने का मौका मिला है लेकिन यह मौका हो सकता है कि आपको न मिले।

इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करना। सेडेला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और भविष्य में उसके अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें