छोटे कद के कारण बीएससी के एक छात्र को परीक्षा देने से रोक दिया गया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सोचा कि वह गलती से यहां आ गया है या गलत तरीके से परीक्षा देने आया है। इसके बाद जो हुआ...
विज्ञापन
2 of 5
DEMO
वह बेहद चौंकाने वाला है। जी हां, जब छात्र ने अपना प्रवेश पत्र दिखाया और जांच हुई तो पाया गया कि सब कुछ ठीक है। किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा के ढबारसी इलाके का है।
विज्ञापन
3 of 5
DEMO
बुधवार को दूल्हेपुर अहीर (ढबारसी) के एचडीएसडी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। दरअसल, छात्र संतोष की लंबाई महज साढ़े तीन फीट है।
4 of 5
DEMO
जबकि उसका वजन बीस किलोग्राम है। आयु के मुताबिक उसकी लंबाई और वजन में वृद्धि नहीं हुई। ऐसे में वह अपनी उम्र के लोगों से काफी छोटा लगता है। पुलिस ने ये समझकर की वह गलती से परीक्षा देने आया है।
उसे गेट पर ही रोक दिया। बाद में उसने अपना प्रवेश पत्र दिखाया और आईडी कार्ड दिखाया। जिसके बाद उसे प्रवेश दिया गया। बताया गया कि संतोष सिलाई करके अपनी पढ़ाई के लिए फीस की व्यवस्था करता है।