क्या होगा उस अस्पताल का जहां मरीजों का इलाज डॉक्टर नहीं बल्कि तांत्रिक करने आते हो। जी हां, महाराष्ट्र के पुणें में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह खबर आग की तरह फैल रही है।
विज्ञापन
2 of 7
demo
दरअसल, एक डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती एक महिला के ट्यूमर का इलाज करने के लिए तांत्रिक बुलवाया। सुनकर झटका लगा न... यह हकीकत है। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाली यह घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां ट्यूमर से पीड़ित एक महिला का इलाज डॉक्टर ने तांत्रिक से कराया है।
विज्ञापन
3 of 7
demo
बड़े ताज्जुब की बात है कि एक पढ़ा-लिखा इंसान जो इस मुकाम पर पहुंचा और इतनी बढ़ी लापरवाही कर गया। सिर्फ इतना ही नहीं उसकी इस लापरवाही की चलते महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
4 of 7
demo
इस मामले से जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आईसीयू में तांत्रिक महिला का इलाज करते साफ नजर आ रहा है। 25 साल की संध्या सोनवणे के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मरीज का इलाज न करके तांत्रिक को बुलाया और मरीज के शरीर से बुरी आत्मा को भगाने को कहा।
विज्ञापन
5 of 7
demo
जबकि संध्या सोनवणे को सीने में ट्यूमर था। इसके इलाज के लिए उन्होंने पुणे के ले स्वारगेट इलाके में स्थित डॉ. सतीश चव्हाण के प्राइवेट अस्पताल गई थी। संध्या के रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह 11 मार्च को आईसीयू में थी। जहां इलाज के लिए डॉ. चव्हाण ने एक तांत्रिक को बुलाया।
विज्ञापन
6 of 7
demo
तांत्रिक ने कुछ तंत्र साधना की। परिवार का आरोप है कि सतीश ने एक तांत्रिक को हॉस्पिटल में बुलाया। वह पूजा-सामग्री निकालकर आईसीयू में मंत्र पढ़ने लगा। डॉक्टर दूर खड़े रहे। परिवार के सदस्य ने कहा, हमें इसकी पहले से जानकारी नहीं थी, इसलिए हमने पूरी घटना का विडियो बना लिया। सोमवार शाम को संध्या की मौत हो गई।
अब इस मामले में अस्पताल मैनेजमेंट ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि इस पूरी घटना में उनके स्टाफ का कोई रोल नहीं है। ताज्जुब की बात है कि दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा है कि, न तो संबंधित डॉक्टर अस्पताल से जुड़ा है, न ही हमारे स्टाफ में से कोई भी पूरी घटना में शामिल था।'