तांग शुईहुई नाम के स्थानीय लड़के ने प्रतियोगिता को जीतते हुए 3 ग्राम का 24-कैरेट के सोने से बना एक सिक्का भी अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता निंगशियांग शहर के एक पार्क में आयोजित हुई थी। कई लोगों ने मिर्च का लुत्फ उठाने के लिए इसमें हिस्सा लिया था। मिर्च खाने वाली प्रतियोगिता का यह दूसरा साल था, इस प्रतियोगिता में 10 लोग शामिल हुए थे लेकिन 1 मिनट में 50 मिर्च खाकर तांग शुईहुई ने जीत दर्ज की।