फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! शख्स ने शरीर के ऐसे अंग पर बनवा लिया टैटू, न खुद देख पाएगा न ही दिखा पाएगा

Tue, 10 Jul 2018 04:02 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tattoo
आपने टैटू प्रेमी तो खूब देखें होंगे जो अपने बदन पर पर टैटू बनवाते हैं। इनमें से कई तो ऐसे भी होते हैं जो अपने पूरे शरीर पर ही टैटू बनवा लेते हैं, लेकिन आज तक आपने कोई ऐसा टैटू प्रेमी नहीं देखा होगा जिसने किसी चीज के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए अपने बदन के ऐसे हिस्से पर टैटू बनवा लिया जिसे न तोे वो कभी खुद देख पाएगा और न ही किसी को दिखा सकेगा। सुनकर अजीब लगा न..? लेकिन यह हकीकत है।

 
विज्ञापन

2 of 5
tattoo
आज हम आपको इस व्यक्ति की अजीबोगरीब हरकत के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ में ये भी बताएंगे कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों। दरअसल, इस शख्स के ऐसा करने के पीछे एक खास वजह छुपी है।
विज्ञापन

3 of 5
tattoo
रूस में रहने वाले जेसन वेस्ट नाम के इस व्यक्ति ने इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के प्रति अपना और समर्थन भाव कुछ इस अंदाज में प्रकट किया कि इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। दरअसल, इस आदमी ने दिखाने के लिए एक बहुत ही हैरतअंगेज काम किया है। जी हां, जेसन ने अपने बम पर एक टैटू बनवाया है। इस टैटू को बनवाकर जेसन ने फुटबॉल के प्रति अपने प्यार को दिखाने की कोशिश की है। 

4 of 5
Jason
इ्स टैटू में जेसन ने 'फुटबॉल इज कमिंग होम' नामक प्रसिद्ध गीत के लिरिक्स को लिखवाया है। जेसन का कहना है कि उनके दोस्त ने उन्हें कहा था कि वह कभी भी अपने बम पर टैटू नहीं बनावा सकते, इसलिए उन्होंने बिना डरे अपने बम पर टैटू बनवाने का फैसला लिया। इस टैटू को जेसन ने 6 जुलाई की दोपहर को स्वीडन और इंग्लैंड की बीच में होने वाले मैच से पहले बनावाया है और अब इसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jason
जेसन बताते हैं कि वह अपनी मां के साथ रात में खाना खा रहे थे। इसी दौरान वह अपने दोस्त से फुटबॉल के बारे में बात कर रहे थे और उसने मुझसे कहा कि मैं दस लाख वर्षों में भी कभी अपने बम पर टैटू नहीं बनवा सकता, जिसके बाद मैंने यह टैटू बनवाने का फैसला लिया और इसे बनवा डाला। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें