Kerala Flood
इसके बाद रशीद ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि एक भिखारी ने अपने जमा किए हुए पैसे मुझे ये कहते हुए दे दिए कि वह केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन देना चाहता है। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राहत फंड के पैसे कहां डोनेट होते हैं इसलिए 4 किलोमीटर लगातार पैदल चलते हुए वह मेरे घर पहुंचा और मुझे ये सिक्के थमाकर चला गया।