फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता ने लड़की के बारे में दिया ऐसा सनसनीखेज बयान, सुनते ही पुलिस भी हैरान

Thu, 04 Oct 2018 03:52 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rape
देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई सालों से महिलाओं की सुरक्षा पर बहस का केंद्र बना हुआ है। आए दिन यहां बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला दरिंदों का शिकार बन गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला को एक 19 साल की लड़की ने अपने झांसे फंसाया था और लड़की ने बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
call center scam
पीड़ित महिला ने बताया कि उसे किसी 19 वर्षीय लड़की का फोन आया था। जिसने बिजनेस इन्वेस्टमेंट का प्रलोभन दिया था। इसी काम के सिलसिले में वह गुरुग्राम से दिल्ली आई थी। दिल्ली आने पर पीड़िता की मुलाकात उस लड़की से हुई जिसने फोन किया था। इसी लड़की ने सेक्स टॉय से पीड़िता का बलात्कार किया, उसके साथ एक पुरुष ने भी महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इस पूरी घटना की स्क्रिप्ट महीनों पहले लिखी मालूम पड़ती है। आगे पढ़ें कि कैसे हुई थी इस बलात्कार की साजिश
विज्ञापन

3 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कहां से हुई शुरुआत
 
इस पूरी घटना की नींव कुछ समय पहले रखी गई थी। सीमापुरी पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज करवाते हुए पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती थी। बिजनेस करने के मकसद से ही उसने नौकरी छोड़ी थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी से हुई थी। जिसने अपने आप को आईटीम फर्म का वरिष्ठ कर्मचारी बताया था। मुख्य आरोपी ने ही अपने दोस्तों से मुलाकात करवाई, जहां सबने तय किया कि साथ मिलकर ऑनलाइन कपड़ों की बिक्री का बिजनेस शुरू किया जाएगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी के चलते महिला ने पंजाब जाकर इससे संबंधित कोर्स भी किया। इसके बाद बिजनेस शुरू होने की तैयारियां चल रही थी। तभी एक आरोपी ने पीड़िता को फोन करके 1.5 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने अपने पिता से पैसे मांगे और राशि के साथ दिलशाद गार्डन स्तिथ फ्लैट पर पहुंची।    
विज्ञापन

5 of 6
rape
पीड़िता जब दिलशाद गार्डन स्थित फ्लैट पर पहुंची तो वहां दो आरोपी पहले से मौजूद थे। उन्होंने महिला से रुपये ले लिए। फिर बलात्कार को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी लड़की ने उसके साथ सेक्स टॉय के जरिए क्रूरता से सेक्सुएल असॉल्ट किया। इसके अलावा पूरे बलात्कार कांड को कैमरे में भी कैद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MP Rape
आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि वह भी उनके साथ काम करे। कई क्लाइंट्स को खुश करने के लिए भी कहा। पीड़िता के मना करने पर उसे फ्लैट में ही बंद करके चले गए। कुछ दिनों बाद किसी तरह महिला वहां से भागने में कामयाब रही। पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है बल्कि अन्य के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें