फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री इडियट्स से फेमस इंजीनियर 'वांगडू' का नया कारनामा वायरल, विश्वास नहीं करेंगे इस जुगाड़ पर  

Mon, 24 Dec 2018 01:38 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स के फेमस 'फुंगसुक वांगडू' इंजीनियर तो आपको याद ही होंगे, जिन्हें रियल लाइफ में सोनम वांगचुक के नाम से जाना जाता है। लद्दाख में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स चलाते हैं और अब इनका नया कारनामा सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : twitter
दरअसल, वांगचुक ने महिंद्रा की गाड़ी का इस्तेमाल करके एक घर की छत बनाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, महिंद्रा कंपनी के सीईओ आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वांगचुक की इस कार की छत वाले घर की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : twitter
आनंद महिंद्रा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त सोनम वांगचुक के लद्दाख के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स की ये फोटो शेयर की है। उन्होंने रिसाइकिल महिंद्रा कार से घर की छत बनाई है। इस इंस्टीट्यूट में कोई भी चीज खराब नहीं जाती।


4 of 6
- फोटो : Social Media
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर ने कमेंट करके इस क्रिएटिविटी को काफी सराहा है। इसके बाद एक यूजर ने लिखा कि महिंद्रा की दमदार एसयूवी का कोई तोड़ नहीं है, तो किसी ने टेस्ट ड्राइव के लिए थार की फरमाइश तक कर दी। वहीं, कुछ यूजर्स इसे बेहतरीन रिसाइकिल के रूप में देख रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम वांगचुक का किरदार फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने फुनसुक वांगडू के नाम से निभाया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
फोटो को देखने पर पता चलता है कि इस घर को बनाने में महिंद्रा की मार्शल गाड़ी का इस्तेमाल कितने सलीके के साथ किया गया है। इस कार को घर के साथ इस तरह फिट किया गया है कि कार पूरी तरह नजर आती है। यानी इसके सभी डोर आसानी से खोले जा सकते हैं। वहीं, गाड़ी का फ्रंट भी पूरी तरह साफ नजर आ रहा है। घर के दरवाजे पर इसकी नंबर प्लेट फिट की गई है। गाड़ी का नंबर 'JK 10 0883' है। यदि दूर से देखा जाए तब ऐसा लगेगा कि ये गाड़ी किसी मकान के ऊपर चढ़ गई है। बता दें कि सोनम वांगचुक का किरदार थ्री इडियट्स फिल्म में आमिर खान ने फुनसुक वांगडू के नाम से निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लोगों की प्यास बूझाने के लिए बनाया था आइस पिरामिड 

6 of 6
- फोटो : Social Media
'फुंगसुक वांगडू' यानी सोनम वांगचुक अपने नायाब प्रयोगों से अपने टीचर से लेकर साथियों तक में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। असल जिंदगी में भी फुंगसुक वांगडू यानी सोनम वांगचुक ने कई नए प्रयोग किए हैं। सोनम ने लद्दाख उत्तरी पहाड़ों की बेल्ट में 2,500 से 4,000 फीट तक की ऊंचाई में बसे गांव वालों के लिए पानी की कमी को दूर करने के लिए आइस पिरामिड बनाया था, जिससे यहां लंबे समय के लिए पानी स्टोर किया जा सके। वांगचुक पद्मश्री और रिटायर्ड सिविल इंजिनियर शेवांग नॉर्फेल से प्रेरित हैं। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें