फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी लव स्टोरीः 72 वर्षीय दादी को 19 साल के लड़के से प्यार, पोते से भी छोटा निकला पति

Sun, 22 Apr 2018 01:37 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
age gap relationship couples
कहते हैं न प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह कब किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इस कहावत को 72 साल की अल्मेडा एरेल और 19 साल के गैरी हार्डविक ने सच कर दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
age gap relationship couples
अमेरिका के टेनेसी राज्य के मैरीविले में रहने वाले अल्मेडा एरेल और गैरी हार्डविक ने तीन हफ्ते एक दूसरे को डेट करने के बाद दो साल पहले एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
age gap relationship couples
'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, अल्मेडा एरेल ने अपने 19 साल के पति को सच्चा प्यार बताया है। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में में हुई थी। दो हफ्ते तक डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

4 of 7
age gap couple
अल्मेडा एरेल ने कहा कि उन्होंने कभी अपने पति को कम उम्र की महिला पर फिदा होते नहीं देखा है वहीं उनके पति गैरी ने कहा कि 13 साल की उम्र से ही उनका दिल ज्यादा उम्र की महिलाओं पर आता था। 
विज्ञापन

5 of 7
age gap couple
आपको बता दें,अल्मेडा और गैरी की उम्र में 53 साल का अंतर है। दोनों के साथ अल्मेडा का एक पोता भी रहता है जिसकी उम्र गैरी से भी ज्यादा है। अल्मेडा से पहले गैरी एक 77 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों के बीच रिलेशनशिप अच्छा नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने अल्मेडा से शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
age gap couple
गैरी बताते हैं वह अल्मेडा के साथ बहुत खुश हैं। उनके मुताबिक अगर आप किसी से प्यार करते है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। वहीं अल्मेडा का भी कहना है कि शादी को दो साल हो जाने के बाद भी वह गैरी के साथ काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
age gap couple
अल्मेडा और गैरी दोनों साथ मिलकर एक यू टयूब चैनल चलाते हैं। इनके चैनल के इस समय 49000 सब्सक्राइबर हैं। गैरी ने बताया कि उन दोनों को ही अपने चैनल के लिए वीडियोज बनाना बहुत पसंद है। साथ ही यह भी बताया कि यू टयूब पर वे दोनों सबसे ज्यादा एज गैप वाले कपल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें